Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोचिंग के लिए घर से निकली थी मुस्कान, रास्ते में काल बनकर आया तेज रफ्तार हाइवा; मौत के बाद जमुई में बवाल

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 08:12 AM (GMT+05:30)

    जमुई के खैरा बाजार में कोचिंग जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान कुमारी की तेज रफ्तार पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ...और पढ़ें

    मौत के बाद जमुई में बवाल

    मौत के बाद जमुई में बवाल

    HighLights

    1. खैरा बाजार में छात्रा की सड़क हादसे में मौत।

    2. तेज रफ्तार हाइवा ने नौवीं की छात्रा को कुचला।

    3. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा में तोड़फोड़ की।

    जागरण संवाददाता, जमुई। खैरा बाजार में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रही नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पत्थर लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    मृतका की पहचान बरियारपुर निवासी जितेंद्र मंडल की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुस्कान कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान खैरा बाजार में पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    WhatsApp Image 2026-06-11 at 7.58.45 AM

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों ने हाइवा में तोड़फोड़ कर अपना विरोध जताया। कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

    सूचना मिलने पर खैरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लेने में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार बताया जा रहा है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-06-11 at 8.11.05 AM

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Jamui News: झाझा में GF से मिलने पहुंचे युवक के लापता होने से सनसनी, डैम में फेंके जाने की आशंका