विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महासंकट: विक्रमशिला सेतु टूटने से जमुई का उत्तर बिहार से संपर्क कटा, मुंगेर बनेगा सहारा

Published: Mon, 04 May 2026 03:07 PM (IST)

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से जमुई का उत्तर बिहार से सीधा संपर्क टूट गया है, जिससे यात्रियों और व्यापारियों ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु टूटने से जमुई का उत्तर बिहार से संपर्क कटा, मुंगेर बनेगा सहारा (PTI)

विक्रमशिला सेतु टूटने से जमुई का उत्तर बिहार से संपर्क कटा, मुंगेर बनेगा सहारा (PTI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंटने से जमुई जिले के यात्रियों और व्यापारियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीमांचल और उत्तर बिहार को जोड़ने वाली यह जीवनरेखा ठप होने से जमुई का सीधा संपर्क पूरी तरह कट गया है।

अब जमुई वासियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए न केवल लंबी दूरी तय करनी होगी, बल्कि जेब भी ढीली करनी पड़ेगी।

जागरण अपने पाठकों को सलाह देता है कि वे सफर पर निकलने से पहले इन वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य ले लें। सेतु टूटने का सबसे बड़ा असर यातायात की लागत पर पड़ा है।

जमुई की और से सिलीगुड़ी और असम जाने वाली वाहन अब देवघर-बांका-मुंगेर होकर चलेंगी। यात्रा की दूरी में 70 से 90 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। वहीं, यात्रा समय में चार से छह घंटे का अतिरिक्त विलंब होगा। मुंगेर पुल पर बढ़ते लोड के कारण जाम की आशंका बन सकती है।

थोक व्यापारियों के अनुसार, रसद और मालवाहक ट्रकों के डाइवर्ट होने से सामान की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। प्रशासन ने भागलपुर जीरो माइल से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है।

सेतु की मरम्मत में लंबा समय लगने की संभावना है। आने वाले दिनों में मुंगेर मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ेगा। घर से निकलने से पहले रूट की ताजी स्थिति जरूर जान लें।

मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु मार्ग:

जमुई, सिमुलतला और चकाई क्षेत्र से खगड़िया, बेगूसराय या पूर्णिया जाने वाले यात्री अब लखीसराय-मुंगेर मार्ग का रुख करेंगे। मुंगेर पुल के जरिए गंगा पार करना ही अब सबसे सुरक्षित विकल्प है।

सुल्तानगंज मार्ग:

भागलपुर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए सुल्तानगंज का रास्ता खुला है, लेकिन भारी वाहनों को मुंगेर होकर ही गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने से अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, पुलिस की हुई तैनाती

यह भी पढ़ें- भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरा, गोड्डा सहित संताल परगना में भी ट्रैफिक पर पड़ा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।