विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने से अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, पुलिस की हुई तैनाती

Published: Mon, 04 May 2026 03:02 PM (IST)

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से सड़क मार्ग बाधित हुआ है, जिससे बड़े वाहनों को मुंगेर पुल से डायवर्ट किया जा रहा है।

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने से अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने से अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। गंगा नदी पर बने भागलपुर जिला स्थित विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क मार्ग से आवागमन पर व्यापक असर पड़ा है। बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर मुंगेर पुल के रास्ते भेजा जा रहा है।

दूसरी ओर खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। मालूम हो कि दशकों से अगुवानी गंगा पार कर यात्री सुल्तानगंज (अजगैवीनाथ धाम) पहुंचते हैं और फिर वहां से सड़क मार्ग होकर भागलुपर जाते हैं।

अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों का दबाव

अगुवानी गंगा घाट पर नाव फेरी सेवा संचालित है। प्रतिदिन नाव से बड़ी संख्या में यात्री गंगा पार करते हैं। अब विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ गया है।

नाव फेरी सेवा फिलहाल निजी हाथों में संचालित हो रही है। अभी यहां से दो बड़ी नावों का संचालन हो रहा है।

पुलिस की हुई तैनाती

दूसरी ओर अगुवानी गंगा घाट पर मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते यदि ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अगुवानी गंगा घाट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दारोगा सुशील कुमार पांडे की वहां दल-बल के साथ तैनाती की गई है। यहां पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरा, गोड्डा सहित संताल परगना में भी ट्रैफिक पर पड़ा असर

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु हादसा : 34 मीटर हिस्सा गिरने पर एक्शन, निर्देश- इंजीनियर पर करें कठोर कार्रवाई, तीन माह में मरम्मत करें 

यह भी पढ़ें- '100 से ज्यादा पुल गिरे…'; विक्रमशिला हादसे पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले-आगाह किया था