Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पुलिस ड्राइवर सिपाही भर्ती परीक्षा आज, कैमूर के 15 केंद्रों पर 7920 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    बिहार पुलिस में चालक सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज भभुआ के 15 केंद्रों पर होगी, जिसमें 7,920 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस ड्राइवर सिपाही भर्ती परीक्षा आज। (जागरण)

    बिहार पुलिस ड्राइवर सिपाही भर्ती परीक्षा आज। (जागरण) 

    HighLights

    1. आज भभुआ के 15 केंद्रों पर होगी चालक सिपाही भर्ती परीक्षा।

    2. 7,920 अभ्यर्थी दोपहर 12 से 2 बजे तक देंगे लिखित परीक्षा।

    3. कदाचारमुक्त संचालन हेतु प्रशासन ने की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था।

    जागरण संवाददाता, भभुआ। बिहार पुलिस में चालक सिपाही भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

    परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है।

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    जारी आदेश के अनुसार जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7,920 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    इसके साथ ही उड़नदस्ता दल, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी भी लगातार निगरानी करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटने पर रोक रहेगी।

    किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी,परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी।

    प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के मिलान के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    नहीं ले जाना है प्रतिबंधित सामग्री

    प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई है।

    निर्धारित समय से पहुंचे परीक्षा केंद्र

    प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से काफी पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें।

    जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं रहेगी उपलब्ध।

    जिले में इन 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी, जबकि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे तक संबंधित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

    परीक्षा केंद्र

    • बी.जी. इंटर कॉलेज, भभुआ
    • बी.जी. डिग्री कॉलेज, भभुआ
    • एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल, भभुआ
    • अटल बिहारी सिंह 2 हाई स्कूल, भभुआ
    • यूपीजी 2 हाई स्कूल, भेकस, भभुआ
    • एम.डी.आर. पटेल डिग्री महिला कॉलेज, भभुआ
    • शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ
    • श्रीमती उदाशी देवी 2 हाई स्कूल, अखलासपुर
    • 2 हाई स्कूल, सदर अस्पताल के निकट, भभुआ
    • पं. डी.एन. पांडेय 2 हाई स्कूल, बरे
    • यूपीजी 2 हाई स्कूल, केवा, चैनपुर
    • डी.ए.वी. स्कूल, भभुआ
    • एस.वी.पी. कॉलेज, भभुआ
    • चिल्ड्रेन्स गार्डन स्कूल, भभुआ
    • डी.ए.वी. स्कूल, जद्दूपुर (सैथा)

    यह भी पढ़ें- बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, पाटलिपुत्र तक के लिए सीधी सुविधा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार सिपाही परीक्षा में गोल्डन गैंग का खुलासा, सदस्यों को 7 दिन की ट्रेनिंग; फिर ऐसे होती थी हाईटेक चींटिंग