घायलों को मात्र 1 रुपये में मिलेगी हेलीकॉप्टर की सेवा, बिहार के 'हेलमेट मैन' यूपी से करेंगे बड़े मिशन की शुरुआत
रामगढ़ के हेलमेट मैन राघवेंद्र सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के लिए मात्र 1 रुपये में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू कर रहे हैं। यह 'संजीवनी बूटी मिशन' 20 ...और पढ़ें

हेलमेट मैन राघवेंद्र। फोटो जागरण
HighLights
घायलों को मात्र 1 रुपये में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा।
'संजीवनी बूटी मिशन' 2027 में यमुना एक्सप्रेसवे से शुरू।
भारतीय सेना कर रही सहयोग, टोल से फंडिंग।
संवाद सूत्र, रामगढ़। बिहार के रामगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 'हेलमेट मैन' राघवेंद्र सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की व्यवस्था पर कार्य कर रहे हैं। वे लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
राघवेंद्र ने बताया कि भारत में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को केवल एक रुपये में हेलीकॉप्टर एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। यह योजना किसी सपने से कम नहीं है।
सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ पिछले 12 वर्षों से संघर्ष कर रहे राघवेंद्र कुमार इस मिशन की शुरुआत 2027 में उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे से करेंगे। यहां से तीन हेलीकॉप्टर एंबुलेंस के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा, जिसका नाम उन्होंने संजीवनी बूटी मिशन रखा है।
टोल से गुजरने वाली हर गाड़ी से लिया जाएगा चार्ज
हाल ही में एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर मीटिंग में उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना एच थ्री फार्मूला साझा किया, जिसमें हेलिकाप्टर, हाइवे और अस्पताल शामिल हैं।
एक हेलीकॉप्टर का लीज खर्च एक साल के लिए सात करोड़ रुपये होगा, जिसमें फ्यूल और स्टाफ का खर्च भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट के लिए सड़क पर टोल से गुजरने वाली हर गाड़ी से एक रुपये की सर्विस चार्ज ली जाएगी, जिससे सालाना 36 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त होगी।
भारतीय सेना कर रही सहयोग
इस धनराशि से अस्पताल और एक्सप्रेसवे पर कार एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। भारतीय सेना भी इस मिशन में सहयोग कर रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
खबरें और भी
भारत सरकार का मानना है कि गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने से 60 हजार लोगों की जान बचाई जा सकती है। हेलमेट मैन ने अब तक 75 हजार से अधिक हेलमेट बांटकर हजारों लोगों की जिंदगी बचाई है।
यह भी पढ़ें- बिहार में ड्रग तस्करों की नयी चाल, महिलाएं बनीं ढाल; पूर्णिया में कई गिरफ्तारियां
यह भी पढ़ें- हरियाणा की केमिकल फैक्ट्री में आग: बिहार के 2 मजदूरों का अब तक नहीं लगा सुराग, रेस्क्यू में जुटी NDRF टीम