बिहार में एक्शन में राजस्व विभाग, हड़ताल पर गए बरारी CO मनीष कुमार सहित 41 अंचल अधिकारियों को किया सस्पेंड
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दो माह की हड़ताल के बाद 41 अंचल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसमें बरारी के अंचलाधिकारी मनीष कुमार भी शामिल हैं। स ...और पढ़ें

बरारी सीओ मनीष कुमार। (फाइल फोटो)
HighLights
दो माह की हड़ताल पर 41 सीओ निलंबित।
बरारी के अंचलाधिकारी मनीष कुमार भी शामिल।
राजस्व विभाग ने कड़ा रुख अपनाया।
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार)। अपनी मांगों को लेकर करीब दो माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रह रहे अंचल अधिकारियों के खिलाफ विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 41 अंचल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई की जद में जिले के बरारी अंचलाधिकारी मनीष कुमार भी शामिल हैं।
विभाग के सचिव सीके अनिल ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत यह कार्रवाई की है।
बताया गया है कि सरकार द्वारा बार-बार काम पर लौटने के निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने आदेशों की अवहेलना की।
कई महत्वपूर्ण काम हुए थे प्रभावित
साथ ही अनुशासनहीनता और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं। हड़ताल के कारण राजस्व वसूली, परिमार्जन, दाखिल-खारिज तथा लंबित जमीन की पैमाइश जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे।
कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद बरारी अंचलाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार के काम पर नहीं लौटने पर विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई की।
बता दें कि एक अप्रैल से विभागीय निर्देश पर बरारी अंचल का अतिरिक्त प्रभार कुर्सेला के अंचलाधिकारी को सौंपा गया था। अब निलंबन की कार्रवाई के बाद सूबे में नए सरकार के गठन से प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।