कटिहार: निर्माण के 6 महीने में अंडरपास का एप्रोच पथ टूटा, जिम्मेदार बेखबर; दुर्घटना का खतरा बढ़ा
काढ़ागोला रोड स्टेशन के अंडरपास का एप्रोच पथ निर्माण के छह माह के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ...और पढ़ें
-1784286171026_m.webp)
HighLights
अंडरपास का एप्रोच पथ छह माह में ही क्षतिग्रस्त।
वर्षा के पानी से कटाव, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी।
मरम्मत की मांग, प्रशासन की अनदेखी जारी है।
संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार)। काढ़ागोला रोड स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या-5बी स्थित अंडरपास का एप्रोच पथ निर्माण के महज छह माह के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया है।
एप्रोच रोड टूटने से अंडरपास होकर गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एप्रोच पथ के किनारे रेलवे की ओर गड्ढा होने तथा वर्षा के पानी से हुए कटाव (रेन कट) के कारण सड़क का हिस्सा टूट गया है।
क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ के कारण खासकर भारी वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं अंडरपास के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक माह से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर रेन कट से एप्रोच रोड के और भी अधिक क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
युवा जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर ने रेल प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब एप्रोच पथ की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।