Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार-बारसोई रेलवे लाइन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, राजधानी समेत कई ट्रेनों का बदला रूट

    Updated: Fri, 22 May 2026 02:16 PM (GMT+05:30)

    कटिहार-बारसोई रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. कटिहार-बारसोई रेलखंड पर सुरक्षा सुधार हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य।

    2. राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें डायवर्ट।

    3. यात्री 7 से 13 जून तक यात्रा से पहले जानकारी लें।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। कटिहार रेलमंडल अंतर्गत कटिहार-बारसोई रेलखंड में रेलवे सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर नॉन इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा।

    इस कार्य के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

    कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार-डंडखोरा, सनोली तथा कटिहार-मनियां सेक्शन में 10 जून से 13 जून तक सेफ्टी इंप्रूवमेंट एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

    इस दौरान रेल प्रशासन द्वारा राजधानी एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन कटिहार-बारसोई रेलखंड के बजाय पूर्णिया एवं ठाकुरगंज मार्ग से अप एवं डाउन दिशा में किया जाएगा।

    7 से 13 जून तक परिवर्तित रूट से चलेगी ट्रेन

    ट्रेनों का यह डायवर्सन 7 जून से 13 जून तक प्रभावी रहेगा। रेल प्रशासन ने डायवर्सन अवधि में संबंधित ट्रेनों का ठहराव पूर्णिया एवं ठाकुरगंज स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया है।

    मार्ग परिवर्तित ट्रेनों में मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12424, 15716, 15651, 15653, 15624 तथा 22411 सहित अन्य नियमित एवं साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, जोगबनी-कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस इस अवधि में कटिहार से जोगबनी के बीच रद रहेगी।

    सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की सही स्थिति एवं मार्ग की जानकारी रेलवे के आधिकारिक टोल फ्री नंबर, वेबसाइट, एनटीईएस अथवा हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

    यह भी पढ़ें- मेमू ट्रेन का बाघी बरडीहा स्टेशन पर ठहराव शुरू, नवादा-वारिसलीगंज यात्रियों को राहत

    यह भी पढ़ें- रांची-लोहरदगा रूट पर जल्द दौड़ेगी 5वीं मेमू ट्रेन, डालटनगंज तक चलाने की तैयारी

    खबरें और भी