Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार के जूट किसानों के लिए खुशखबरी: जल्द मिलेगी मॉडर्न मशीन; 10 दिनों में तैयार होगा रेशा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:05 PM (IST)

    कटिहार के जूट किसानों को जल्द ही जूट से रेशा निकालने वाली आधुनिक मशीन मिलेगी, जिससे पारंपरिक विधि की तुलना में कम समय और लागत में बेहतर गुणवत्ता का रे ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. कटिहार में जूट किसानों को मिलेगी आधुनिक रेशा निकालने वाली मशीन।

    2. नई मशीन से रेशा निकालने की प्रक्रिया 10 दिन में पूरी होगी।

    3. किसानों को प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे आय और जूट उत्पादन बढ़ेगा।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। जिले में जूट उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में किसानों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पट अनुसंधान केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी दिवाकर पासवान ने बताया कि कटिहार में जल्द ही जूट से रेशा निकालने वाली आधुनिक मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में जूट की खेती होती है। आधुनिक मशीन के उपयोग से किसानों को पारंपरिक विधि की तुलना में कम समय और कम लागत में जूट का रेशा निकालने में सुविधा मिलेगी।

    दिवाकर पासवान ने बताया कि वर्तमान में जूट का रेशा निकालने के लिए फसल को 20 से 25 दिनों तक पानी में सड़ाना पड़ता है, जबकि नई मशीन के माध्यम से यह प्रक्रिया लगभग 10 दिनों में पूरी हो सकेगी।

    इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी तथा किसानों को बेहतर गुणवत्ता का जूट रेशा मिलने की संभावना बढ़ेगी। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि जिले में जूट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग विशेष पहल कर रहा है।

    खबरें और भी

    आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जूट उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि मशीन के संचालन एवं उपयोग को लेकर किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सहरसा में मछली पालन ने पकड़ी रफ्तार: 5 वर्षों में 5 हजार MT बढ़ा उत्पादन, 3000 से अधिक लोगों ने लिया अनुदान