Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला पर कटिहार-मनिहारी रूट पर चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, भक्तों को मिलेगी राहत

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने श्रावणी मेला के लिए कटिहार-मनिहारी रेलखंड पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. कटिहार-मनिहारी रेलखंड पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी।

    2. श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिचालन होगा।

    3. 25 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक ट्रेनें संचालित होंगी।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। श्रावणी मेला के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार-मनिहारी-कटिहार रेलखंड पर निर्धारित अवधि के लिए दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

    कटिहार रेल मंडल के सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

    उन्होंने बताया कि कटिहार-मनिहारी-कटिहार श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 25 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक कुल 22 फेरों में होगा।

    वहीं, कटिहार-मनिहारी-कटिहार श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक कुल 8 फेरों के लिए चलाई जाएगी। दोनों विशेष ट्रेनें कटिहार और मनिहारी के बीच निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होंगी।

    यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया, पेयजल की व्यवस्था तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने यात्रियों से रेलवे के नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि रेलवे का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत देते हुए समयबद्ध, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।

    श्रावणी मेला के अवसर पर इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से कटिहार और मनिहारी क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाता रहा है।

    यह भी पढ़ें- यात्री ध्यान दें! टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से चलेंगी चार मेमू स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    खबरें और भी