Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्री ध्यान दें! टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से चलेंगी चार मेमू स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल ने 27 जुलाई से 10 अगस्त तक 4 मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव किया है। इस अवधि में ये ट्रेनें टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स् ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. 4 मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव।

    2. 27 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेगा परिवर्तन।

    3. टाटानगर की जगह आदित्यपुर से होगा परिचालन।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल ने 27 जुलाई से 10 अगस्त तक चार मेमू ट्रेनों के टर्मिनल में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में ये ट्रेनें टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से चलेंगी और वहीं से खुलेगी।

    रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का संशोधित परिचालन इस प्रकार रहेगा:-

    ट्रेन संख्या 68004 (गुवा–टाटानगर) अब गुवा–आदित्यपुर के बीच चलेगी। यह ट्रेन आदित्यपुर स्टेशन पर रात 10:45 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले टाटानगर में 10:50 बजे पहुंचती थी।

    ट्रेन संख्या 68019 (टाटानगर–गुवा) अब आदित्यपुर–गुवा के बीच संचालित होगी। इसका प्रस्थान समय आदित्यपुर से सुबह 7:40 बजे होगा, जबकि टाटानगर से यह ट्रेन 7:35 बजे खुलती थी।

    ट्रेन संख्या 68020 (गुवा–टाटानगर) अब गुवा–आदित्यपुर के बीच चलेगी। यह आदित्यपुर स्टेशन पर शाम 7:15 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले टाटानगर में 7:20 बजे पहुंचती थी।

    ट्रेन संख्या 68009 (टाटानगर–चक्रधरपुर) अब आदित्यपुर–चक्रधरपुर के बीच चलेगी। इसका प्रस्थान समय आदित्यपुर से शाम 7:45 बजे होगा, जबकि टाटानगर से यह ट्रेन 7:40 बजे रवाना होती थी।

    चक्रधरपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच यात्रा से पहले संशोधित समय और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    यह भी पढ़ें- शिवभक्तों के लिए जरूरी खबर: अगस्त में अपने तय मार्ग से चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस, आंशिक रद का फैसला वापस

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान: आसनसोल-जयनगर समेत 3 और चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें टाइमिंग