कटिहार में तालिबानी सजा: साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग बच्ची को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल
कटिहार के आजमनगर में साइकिल चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्ची को पेड़ से बांध दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बच्ची को मु ...और पढ़ें

नाबालिग लड़की को पेड़ से बांधा। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कटिहार। जिले के आजमनगर में एक बार फिर कानून को हाथ में लेने की घटना सामने आई है। साइकिल चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्ची को पेड़ से बांधकर आधा घंटा रखा गया।
पुलिस नाबालिग को मुक्त कराते हुए अपने साथ थाना लेकर गई। इधर, एक महीने में आजमनगर में इस प्रकार कानून को हाथ में लेने की घटना सामने आई है।
प्रखंड मुख्यालय स्थित कप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के बाहर से एक साइकिल गायब हो गई। पढ़ाई करने पहुंची छात्रा जब केंद्र से बाहर आई तो उसने अपना साइकिल गायब पाई।
खोजबीन के बाद भी साइकिल नहीं मिली। इसके बाद घर जाने के दौरान आजमगनर बाजार के समीप उक्त साइकिल के साथ बच्ची को पीड़िता ने देखा। फिर उसे पकड़कर प्रशिक्षण केंद्र के समीप लाकर एक पेड़ से बांध दिया गया।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
बच्ची के दोनों हाथों को रस्सी से बांधकर करीब आंधे घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को मुक्त कराया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि, दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। आजमनगर प्रखंड में इसके पहले भी एक मुखिया द्वारा चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों की बेहरमी से पिटाई की गई थी।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि साइकिल चोरी पीड़ित अभिभावकों ने लिखित आवेदन देकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की अपील है। एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बंगाल सीमा से सटे किशनगंज में देर रात एनकाउंटर, बिहार के कुख्यात अपराधी को लगी गोली; इंस्पेक्टर और दारोगा भी जख्मी
यह भी पढ़ें- बिहार में ड्रग तस्करों की नयी चाल, महिलाएं बनीं ढाल; पूर्णिया में कई गिरफ्तारियां