कटिहार के NH-31 पर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो हिस्सों में बंटा सिर
कटिहार के NH-31 पर बखरी के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार विपिन कुमार शर्मा की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शव क ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
कटिहार NH-31 पर ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर।
बाइक सवार विपिन कुमार शर्मा की घटनास्थल पर मौत।
पुलिस ने ट्रक जब्त किया, चालक अभी भी फरार।
संवाद सूत्र, समेली (कटिहार)। पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बखरी स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, समेली प्रखंड के विष्णीचक चांदपुर वार्ड संख्या-11 निवासी स्वर्गीय प्रकाश शर्मा के पुत्र विपिन कुमार शर्मा बाइक से अपने घर से डूमर की ओर जा रहे थे। विपिन ने हेलमेट नहीं पहना था जिससे उसका सिर दो भाग में विभक्त हो गया है।
इसी दौरान बखरी स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विपिन कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।