मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: 4 घर जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान
मुजफ्फरपुर के मनियारी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में चार घर जलकर राख हो गए, जिससे दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ और दो बकरियों की मौत हो गई। ...और पढ़ें
HighLights
मुजफ्फरपुर के मनियारी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग।
चार परिवारों के घर जलकर राख, दस लाख का नुकसान।
दो बकरियों की मौत, प्रशासन ने मदद का भरोसा दिया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी वार्ड-12 में शनिवार की सुबह बिजली की चिंगारी ने जमकर तांडव मचाया। तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच अचानक लगी इस भीषण आग में चार परिवारों का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया।
इस अगलगी में दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। वहीं, घर में बंधी दो बकरियों की भी झुलसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब लोग गहरी नींद में थे, तभी बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने एक घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य तीन घरों को भी अपनी जद में ले लिया।
-1785556263857.jpg)
आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाने की पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और मुआवजा राशि दिलाई जा सके।
यह भी पढ़ें- भागलपुर रेलवे की बड़ी पहल: ₹13 करोड़ से बनेंगे दो अंडरपास, 50000 लोगों के आवागमन में होगी सुविधा
यह भी पढ़ें- नालंदा के एकंगरसराय को जाम से मिलेगी मुक्ति: आज से लागू होगी नई यातायात व्यवस्था, 50-50 मीटर दायरा नो पार्किंग जोन