कटिहार में हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार, पिस्टल और राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त
कटिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान में चार अपराधियों को हथियारों के साथ दबोचा है। इस कार्रवाई में एक पिस्टल, एक राइफल, 47 जिंदा कारतूस और 50 खोखे बरामद कि ...और पढ़ें
-1785537470035_m.webp)
सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने दी जानकारी। (जागरण)
HighLights
कटिहार में चार लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार।
एक पिस्टल, एक राइफल, 47 कारतूस, 50 खोखे बरामद।
एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी कार्रवाई की जानकारी।
संवाद सहयोगी, कटिहार। सदर अनुमंडल क्षेत्र के नगर, मुफस्सिल और रौतारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में चार लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक राइफल, 47 जिंदा कारतूस, 50 खोखा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दी।
एसडीपीओ ने बताया कि रौतारा थाना क्षेत्र स्थित रवि झा के निजी फार्म हाउस में बाहरी लोगों के हथियार के साथ ठहरे होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने छापेमारी कर पंजाब निवासी गुरु साहेब सिंह और बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया।
दोनों के पास से 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों रवि झा के बॉडीगार्ड बताए जा रहे है। इस मामले में रवि झा के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इधर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुर्गास्थान 01 नंबर कालोनी निवासी विशाल गामी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बना रहे थे आपराधिक योजना
वह अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त था और किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहा था। विशाल गामी के विरुद्ध वर्ष 2021 में प्राणपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट तथा वर्ष 2023 में नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
वहीं, इंटरनेट मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो प्रसारित होने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने छिटाबाड़ी निवासी संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक राइफल बरामद हुई, जिसका पंजीकरण जम्मू-कश्मीर का है।
हथियार का लाइसेंस समाप्त हो चुका था तथा उसके परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर संजीव कुमार सिंह और रवि झा के हथियारों के साथ वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।