Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार में छात्रा से अवैध संबंध के आरोप में टीचर की पिटाई, विद्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

    कोढ़ा प्रखंड के मधुरा विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा से अवैध संबंध का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने शिक्षक धर्मेंद्र कुमार र ...और पढ़ें

    स्कूल में की गई तोड़फोड़। (जागरण)

    स्कूल में की गई तोड़फोड़। (जागरण)

    HighLights

    1. शिक्षक पर छात्रा से अवैध संबंध का आरोप लगा।

    2. आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी।

    3. विद्यालय में तोड़फोड़ हुई, पढ़ाई बाधित रही।

    संवाद सूत्र, कोलासी (कटिहार)। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मधुरा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शिक्षक पर विद्यालय की एक छात्रा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया।

    देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक धमेंद्र कुमार राम की पिटाई कर दी। घटना से नाराज लोगों ने विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

    इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह बाधित रही और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया।

    सूचना मिलते ही कोलासी पुलिस कैंप के प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।

    पुलिस ने किसी तरह घायल शिक्षक समेत अन्य शिक्षकों को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल शिक्षक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार जारी है।

    यह भी पढ़ें- एंबुलेंस में बने तहखाने से निकली 1491 शराब की बोतलें, बिहार पुलिस ने की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- मोतिहारी में फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, जनसुराज नेता के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    यह भी पढ़ें- मधेपुरा में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 11 महिलाओं को कराया मुक्त

    स्कूल में शिक्षक पिटाई और विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर जानकारी मिली है। जांच किया जायेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    -

    राहुल चंद्र चौधरी, डीईओ कटिहार।

    पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में संबंधित छात्रा या उसके स्वजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

    -

    श्रवण कुमार, कोलासी पुलिस कैंप प्रभारी