Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा के लिए 23 मई को फिर होगी डाक, 46 दिनों से बंद है परिचालन; सामान हुआ महंगा 

    Updated: Sun, 17 May 2026 03:44 AM (IST)

    कटिहार जिला प्रशासन ने मनिहारी-साहिबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती के लिए तीसरी बार 23 और 26 मई की तारीखें तय की हैं। पहले दो प्रयासों में ...और पढ़ें

    मनिहारी घाट। फोटो जागरण

    मनिहारी घाट। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार)। मनिहारी-साहिबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट के जहाजों के परिचालन को लेकर फिर से एक बार जिला प्रशासन द्वारा बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए अंतराज्यीय फेरी घाट बंदोबस्ती के लिए 23 मई को तिथि निर्धारित है।

    साथ ही इस तिथि को बंदोबस्ती नहीं हो पाने पर 26 मई को तिथि निर्धारित की गई है। विदित हो कि कटिहार जिला प्रशासन द्वारा फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती को लेकर दो-दो बार डाक की तिथियां निर्धारित की गई थी।

    निर्धारित तिथियों को कोई भी डाक वक्ता ने भाग नहीं लिया। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुनः तीसरी बार जिला प्रशासन ने फेरी घाट की बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित की है। जिसकी निर्धारित सुरक्षित जमा राशि प्रति वर्ष 11 करोड़ 26 लाख 77 हजार रुपए है।

    घाट की बंदोबस्ती में हो रही देरी के कारण लोग इस पार से उस पार जान जोखिम में डाल नाव से यात्रा करने को मजबूर है। इस पार से उस पार के लोगो के लिए यह लाइफ लाइन सरीखी है, जबकि व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी यह मार्ग काफी सुगम मानी जाती है।

    खबरें और भी

    जरूरी सामानों के दाम हुए महंगे

    साहिबगंज के इलाकों से जलमार्ग द्वारा मालवाहक जहाजों से ट्रक के माध्यम से भवन निर्माण सामग्री गिट्टी, पत्थर, जिला सहित पूर्णिया,अररिया के अलावा अन्य इलाकों तक पहुंचती है।

    पूर्णिया से आटा, मैदा, चोकर भी जलमार्ग के माध्यम से साहिबगंज के विभिन्न क्षेत्रों में जाती है। इस मार्ग से कम लागत, समय की बचत होती है। दूसरी तरफ भागलपुर विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से व्यापक असर पड़ा है।

    भवन निर्माण सामग्री के दाम आसमान छूने लगे है। हालाकि आईडब्ल्यूएआई द्वारा भी बीते दिनों एक बड़ी जेट्टी लगाई गई है। फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन काफी कठिनाई भरा हो गया है।

    विदित हो कि फेरी सेवा की बंदोबस्ती दो-दो साल के लिए कटिहार व साहिबगंज प्रशासन द्वारा किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए साहिबगंज प्रशासन द्वारा फेरी घाट की बंदोबस्ती की तिथि निकाली गई थी, लेकिन सुरक्षित जमा राशि अधिक होने के कारण किसी ने डाक नहीं लिया।

    जिसे लेकर यात्री हित में साहिबगंज प्रशासन की देखरेख में फेरी घाट का संचालन 31 मार्च 2026 तक हुआ। कटिहार जिला प्रशासन द्वारा डाक की तिथि निर्धारण के बाद भी डाक में किसी ने भाग नहीं लिया। जिससे एक अप्रैल से अब तक करीब 46 दिनों से फेरी सेवा का परिचालन बंद है।

    यह भी पढ़ें- 15 साल पहले 'डेथ' घोषित हो चुका है गोड्डा का ये पुल, अभी तक हो रहा आवागमन; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 

    यह भी पढ़ें- गंगा पार करने में नहीं होगी परेशानी, रविवार को भागलपुर पहुंचेगी रोपैक्स वेसल; जल्द शुरू होगी फेरी सेवा