Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! बिहार में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग एक्टिव, दूसरे राज्यों के लड़कों से बंद कमरे में शादी कर बना रहीं शिकार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:57 PM (IST)

    बिहार के खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा जिलों में एक गिरोह सक्रिय है जो फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिए दूसरे राज्यों के लड़कों को शादी का झांसा देता है। दूल्हे औ ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. बिहार में शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय।

    2. फेसबुक-व्हाट्सएप से दूसरे राज्यों के लड़कों को बनाते हैं निशाना।

    3. दूल्हे व परिजनों को लूटकर भगा देते, पुलिस कार्रवाई में बाधा।

    संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। जिले के बेलदौर प्रखंड और सीमावर्ती सहरसा एवं मधेपुरा जिले के इलाकों में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के लड़कों को फेसबुक-व्हाट्सएप पर लड़की की फोटो भेजकर शादी के लिए बुलाया जाता है।

    यहां पहुंचते ही दूल्हे व उनके साथ आए स्वजन को नकदी, कपड़े आदि लूटकर भगा दिया जाता है। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती है। पिछले दो महीने में तीन राज्यों के आधे दर्जन युवा ठगी का शिकार हो चुके हैं।

    जानकारी के अनुसार, बेलदौर थाना क्षेत्र के रोहियामा, मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के अकहा, उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के खनन गोपालपुर, बैजनाथपुर डोमारही, सहरसा जिले के राजा सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गाजीपत्ता आदि गांव में ठगों का गिरोह सक्रिय है।

    तटवासी समाज न्यास खगड़िया के जिला को-आडिनेटर माधव कुमार सिंह कहते हैं- इस तरह के गैंग सक्रिय हैं। फाल्स मैरेज कराते हैं और शादी के नाम पर ‘परेदसी’ को ठगी का शिकार बनाते हैं। इसको लेकर तटवासी समाज की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    केस स्टडी: एक

    बीते दो जुलाई को शादी का झांसा देकर राजस्थान के दूल्हे एवं उनके स्वजनों को सीमावर्ती आलमनगर थाना क्षेत्र के अकहा गांव बुलाया गया। शादी करवाने वाले गिरोह के सदस्यों ने दूल्हे के स्वजन से एक लाख 25 हजार रुपये पे- फोन पर ट्रांसफर कराया। बंद कमरे में विवाह के रस्म पूरे किए गए और ऑटो से दूल्हा एवं दुल्हन की विदाई भी की गई। फिर रास्ते में तीन बाइक पर सवार आधे दर्जन बदमाशों ने ऑटो रोककर दुल्हन को भगा दिया।

    जब इसका दूल्हा व उसके स्वजनों ने विरोध किया, तो दूल्हे के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया गया। साथ ही दूल्हा एवं उसके भाई को बाइक सवार अपराधियों बंधक बनाकर सुनसान स्थल पर ले गया।

    70 हजार रुपये पे- फोन पर ट्रांसफर कराने के बाद मुक्त किया गया।बेलदौर पुलिस ने राजस्थान के दूल्हे समेत उसके स्वजनों को थाना लाया। लेकिन आवेदन देने से इनकार करने के कारण पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पाई।

    केस स्टडी: 2

    इससे करीब एक माह पूर्व उत्तर प्रदेश के एक लड़के को शादी का झांसा देकर बेलदौर थाना क्षेत्र के यद्दू बासा लाया गया। ठग कपड़े की खरीदारी करवाने दूल्हे को बेलदौर बाजार लाया। पे- फोन पर 10 हजार रुपये लेने के बाद फरार हो गया। इसके बाद दूल्हे एवं उनके स्वजन बैरंग वापस लौट गए।

    केस स्टडी: 3

    करीब एक वर्ष पूर्व बेलदौर थाना क्षेत्र के रोहियामा गांव के ठग ने भी राजस्थान के दूल्हे राजू से करीब दो लाख रुपये पे- फोन पर लिया। बंद घर में शादी की रस्म पूरी की गई। लेकिन शादी बाद लड़की फरार हो गई।

    बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं देने के कारण कार्रवाई संभव नहीं हो पाई। वहीं मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज एसडीपीओ ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई संभव है।

    यह भी पढ़ें- मुंगेर: उधार देने से मना करने पर दुकानदार दंपती की पिटाई, आधी रात को धावा बेलकर मचाया कोहराम; 9 पर FIR