Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर: उधार देने से मना करने पर दुकानदार दंपती की पिटाई, आधी रात को धावा बेलकर मचाया कोहराम; 9 पर FIR

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:53 PM (IST)

    मुंगेर के शंकरपुर में उधार न देने पर एक किराना दुकान पर आधी रात हमला कर दुकानदार और उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने नौ ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. उधार न देने पर किराना दुकान पर हमला हुआ।

    2. दुकानदार संजय यादव और पत्नी की बेरहमी से पिटाई।

    3. वायरल वीडियो के बाद नौ लोगों पर केस दर्ज।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर में उधारी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उधार सामान देने से इन्कार करने पर शुक्रवार की रात किराना दुकान पर धावा बोलकर दुकानदार और उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता रीना देवी ने मुफस्सिल थाना में दिए आवेदन में बताया कि 17 जुलाई की शाम गांव का एक युवक दुकान पर पहुंचा और उधार में सामान मांगा। पति संजय यादव ने पहले का बकाया नहीं चुकाने का हवाला देते हुए उधार देने से इनकार कर दिया। इस पर युवक गाली-गलौज करते हुए चला गया।

    आधी रात को किया हमला

    आरोप है कि रात करीब 12 बजे वह आठ अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंचा और संजय यादव पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची रीना देवी के साथ भी मारपीट की गई। आरोपितों ने दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले से 25 से 30 हजार रुपये निकाल लिए।

    विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कई लोग दुकान के भीतर और बाहर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि वायरल वीडियो की जागरण नहीं करता है। मुफस्सिल थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अब बिहार में सिम खरीदने से पहले जान लें ये नया नियम, वरना हो सकती है कार्रवाई