Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया में साला निकला चोर: बहनोई के घर से तिजोरी खोलकर उड़ाए 11 लाख के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    खगड़िया के परबत्ता में साले ने बहनोई के घर से तिजोरी खोलकर 11 लाख रुपये के जेवरात चुराए, जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. साले ने बहनोई के घर से 11 लाख के जेवरात चुराए।

    2. पुलिस ने चोरी के सभी जेवरात बरामद कर आरोपी को पकड़ा।

    3. गृहस्वामी की पत्नी और अन्य पर भी केस दर्ज हुआ।

    संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वैसा गांव में बहनोई के घर साला ने तिजोरी खोलकर 11 लाख के जेवरात उड़ा डाले। इसकी चर्चा चौक-चौराहे पर हो रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैसा गांव के सौरभ कुमार के घर उनका साला भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव का संजीव नयन झा एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचा।

    मौका पाकर संजीव नयन झा ने घर में रखे चाभी से तिजोरी को खोल लिया। तिजोरी में रखे कुल 80 ग्राम सोने का जेवर समेत चांदी के जेवरात लेकर बाइक से चंपत हो गया।

    जेवरातों में कान की बाली, अंगूठी, मंगलसूत्र, चकती आदि शामिल हैं। जेवरात की कीमत 11 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। सौरभ कुमार की पत्नी सीमा देवी भी घटना के बाद से घर से गायब है।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गृह स्वामी सौरभ कुमार ने मड़ैया थाना काे इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने इसकी जानकारी पसराहा थाना अध्यक्ष को दी।

    उन्होंने जेवरात लेकर बाइक से भाग रहे संजीव नयन झा को रोकने को कहा। इसके बाद पसराहा थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने पुलिस बल को एक्टिव किया। पसराहा पुलिस ने बंदेहरा चौक के पास संजीव नयन झा को रोका।

    तब तक मड़ैया पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बाइक रोककर संजीव नयन झा की तलाशी ली। उसके पास से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए। संजीव नयन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बीते मंगलवार दोपहर की है।

    मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने कहा कि चोरी की जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। संजीव नयन झा को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गृह स्वामी सौरभ कुमार के आवेदन पर उनकी पत्नी, सास-ससुर, साला और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- हाजीपुर में विवाहिता की मौत, पिता का आरोप- पीट-पीटकर हत्या के बाद शव नदी में फेंका

    खबरें और भी