Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगाड़िया को दोहरी सौगात: 3 प्रखंडों में खुले नये डिग्री कॉलेज, महिलाओं-छात्राओं के लिए शुरू हुई पिंक बस सेवा

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:13 PM (IST)

    खगड़िया जिले में बुधवार को नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन के साथ ही छात्राओं और महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा भी शुरू की गई। ...और पढ़ें

    पिंक बस सेवा आरंभ होने से छात्राओं को यातायात में होगी सुविधा

    पिंक बस सेवा आरंभ होने से छात्राओं को यातायात में होगी सुविधा

    HighLights

    1. खगड़िया में नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का हुआ उद्घाटन।

    2. छात्राओं और महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा आरंभ।

    3. मानसी, चौथम, बेलदौर में उच्च शिक्षा सुलभ होगी।

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। जिले में बुधवार को नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज के उद्घाटन के साथ पिंक बस सेवा भी आरंभ की गई। बताते चलें कि बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा भागलपुर से राज्य में नए स्थापित 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।

    इस मौके पर जिले के मानसी, चौथम व बेलदौर प्रखंड में नव स्थापित डिग्री कॉलेज परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री के डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिले में मुख्य कार्यक्रम मानसी प्रखंड में स्थापित नए डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया।

    कॉलेज उदघाटन के साथ यहां पिंक बस सेवा का भी उद्घाटन किया गया। डीएम विक्रम विरकर, जिले के प्रभारी सचिव राहुल कुमार, डीडीसी श्वेता भारती, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखा कर पिंक बस को रवाना किया। जिले में पिंक बस सेवा आरंभ होने से महिलाओं और छात्राओं को यातायात में काफी सुविधा होगी।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इन नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के आरंभ होने से जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे उच्च शिक्षा को लेकर अन्य जिलों या दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा विद्यार्थियों के समय एवं आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी।

    खबरें और भी

    डीएम ने कहा कि सरकारी स्तर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज की पहुंच बनाने को लेकर जिले के मानसी चौथम और बेलदौर में नए डिग्री कॉलेज खोले गए, जिसका उदघाटन किया गया।

    छात्राओं की सुविधा को लेकर कॉलेज के साथ पिंक बस सेवा भी आरंभ की गई। जिससे छात्राओं को कॉलेज आने जाने में सुविधा होगी। इस मौके पर नगर पंचायत मानसी की मुख्य पार्षद प्रभा देवी, उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- अब गांव में ही पूरी होगी डिग्री की पढ़ाई, शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा बाहर; पूर्णिया में खुले 6 नये कॉलेज