Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब गांव में ही पूरी होगी डिग्री की पढ़ाई, शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा बाहर; पूर्णिया में खुले 6 नये कॉलेज

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:34 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिनमें पूर्णिया जिले के छह कॉलेज शामिल हैं। ...और पढ़ें

    बिहार में डिग्री कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए सीएम सम्राट (फोटो-एक्स)

    बिहार में डिग्री कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए सीएम सम्राट (फोटो-एक्स)

    HighLights

    1. पूर्णिया में 6 नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन।

    2. मुख्यमंत्री ने राज्य में 211 कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

    3. ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना होगा। प्रखंडों में ही डिग्री कॉलेज खुल जाने से अब उन्हें सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य में 211 डिग्री कॉलेजों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

    इसमें जिले के छह डिग्री कॉलेज शामिल हैं। जिले के अमौर, बैसा, श्रीनगर, केनगर, रूपौली और जलालगढ़ प्रखंडों में उद्घाटन समारोह आयोजित कर नये कॉलेज का उद्घाटन किया गया।

    इन महाविद्यालयों के खुल जाने से ग्रामीण अंचल के छात्रों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्थानीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा अधिक सुलभ हो सकेगा।

    डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि उक्त सभी महाविद्यालयों में नामांकन शुरू हो गया है। उक्त कॉलेजों में साधन, संसाधन एवं आधारभूत संरचनाओं की प्रक्रिया जारी है। आने वाले दिनों में कॉलेज में शिक्षकों की भी नियुक्ति प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेजों के शुरू होने से जिले की साक्षरता दर और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आयेगा।

    सभी नये कॉलेजों का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने भागलपुर के गोराडीह से विडियाे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट दबाकर किया। वहीं इस अवसर पर जिले के सभी छह नये डिग्री कॉलेजों में अलग अलग स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मंत्री, सांसद आदि उपस्थित रहे। वहीं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार तथा प्रखंड स्तरीय अधिकारी भी समारोह में शिरकत किया।

    केनग प्रखंड के भवानीपुर कामाख्या डिग्री कॉलेज में मंत्री लेशी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहां डीएम अंशुल कुमार एवं विश्विविद्यल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। वहीं रूपौली के बिरौली बाजार स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन सांसद पप्पू यादव ने फीता काटकर किया।

    खबरें और भी

    मौके पर धमदाहा के डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे। जलालगढ़ में भी सांसद पप्पू यादव के साथ विधायक नीतेश सिंह, एमएलसी अनिल ठाकुर मौजूद थ। इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद मुख्य रूप से समारोह में उपस्थित थे।

    अमौर प्रखंड के मछहट्टा एवं बैसा में उद्घाटन अवसर पर विधायक अख्तरूल इमान एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे। श्रीनगर में वहां के प्रखंड प्रमुख मो. शहनवाज आलम ने उद्धाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर को CM का तोहफा : AI व विक्रमशिला यूनिवर्सिटी, औद्योगिक हब, मरीन ड्राइव, 2 एयरपोर्ट और बटेश्वरधाम तक रोपवे