खगड़िया में छात्रा को डांटने पर भड़कीं ग्रामीण महिलाएं, स्कूल में घुसकर शिक्षक पर बरसाए थप्पड़; पुलिस ने बचाया
खगड़िया के कन्या मध्य विद्यालय झंझरा में एक शिक्षक की कुछ ग्रामीण महिलाओं ने छात्रा को डांटने के आरोप में पिटाई कर दी। पुलिस ने शिक्षक संजीव कुमार को ...और पढ़ें
-1784292594086_m.webp)
शिक्षक की पिटाई करती महिला
HighLights
खगड़िया में शिक्षक की ग्रामीण महिलाओं ने पिटाई की।
छात्रा को डांटने के आरोप में हुई घटना।
पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित थाने पहुंचाया।
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय झंझरा में एक शिक्षक की कुछेक ग्रामीण महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना गुरुवार की है।
वीडियो में दिख रहा है कि कुछेक ग्रामीण महिलाएं एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर रही हैं। शिक्षक की पहचान देवठा गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई हैं। जो उक्त विद्यालय के शिक्षक हैं।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर थाना लाया। पसराहा के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शिक्षक को सुरक्षित थाना पर लाया गया है।
इस संदर्भ में कोई आवेदन नहीं मिला है। शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस संदर्भ में विद्यालय प्रधान उमेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिक्षक द्वारा छात्रा को डांटने के सवाल पर ग्रामीण उग्र हो गए। पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मामले के समाधान में जुटे हुए हैं।
खबरें और भी
इधर, नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वे जिला मुख्यालय में बैठक में हैं। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शिक्षक पर लगाए गए आरोपों तथा घटना के वास्तविक कारणों का पर्दाफाश जांच के बाद ही हो सकेगा।