Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़कर 7KM तक खिड़की से लटकाया

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 06:23 PM (IST)

    चलती जनहित एक्सप्रेस में मोबाइल छीनने का प्रयास एक झपटमार को महंगा पड़ा। यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे मानसी से खगड़िया जंक्शन तक करीब 7 किमी खिड ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जनहित एक्सप्रेस में मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

    2. यात्रियों ने झपटमार को 7 किमी तक लटकाया।

    3. खगड़िया स्टेशन पर रेल पुलिस ने पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। 13205 डाउन जनहित एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने का प्रयास एक झपटमार को महंगा पड़ गया। घटना मानसी जंक्शन के पास की है। घटना गुरुवार देर रात्रि की है।

    चलती ट्रेन में, ट्रेन की खिड़की के रास्ते मोबाइल झपटने वाले झपटमार का यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ पकड लिया और वहां से उसे खिड़की में लटकाए हुए लगभग सात किलोमीटर मानसी जंक्शन से खगड़िया जंक्शन लाया।

    खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई, तो गश्त लगा रही रेल पुलिस की नजर पड़ी और झपटमार को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

    छपटमारी के दौरान यात्री ने पकड़ा हाथ 

    यात्रियों के अनुसार, मानसी जंक्शन से ट्रेन खुलने के दौरान खिड़की के रास्ते एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश झपटमार ने किया, लेकिन यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसमें कई अन्य यात्रियों ने भी सहयोग किया।

    इधर, खगड़िया रेल पुलिस ने बताया कि कोई यात्री ट्रेन छोड़कर केस दर्ज कराने को तैयार नहीं हुए। उसकी तलाशी ली गई, तो एक मोबाइल उसके जेब से मिला। पकड़ाए युवक ने कहा कि वह मोबाइल भी उसने चोरी की थी। 

    इधर, खगड़िया रेल थानाध्यक्ष मु. अलाउद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार झपटमार की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया के मुमताज मुहल्ला के मु. बरकत मंसूरी के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है।

    पुलिस ने भेजा जेल

    पुलिस के बयान पर केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की रात्रि करीब पौने दो बजे उक्त ट्रेन खगड़िया स्टेशन पर ठहरी थी। सामान्य बागी की खिड़की से लटक रहे एक युवक को देखकर पुलिस वहां पहुंची।

    खबरें और भी

    पुलिस को देखकर यात्रीगण उसका हाथ छोड़ दिया। पुलिस यात्रियों से जानकारी ले ही रही थी, कि, ट्रेन खुल गई। रेल पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार बरकत के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। इसलिए उसका उपचार कराना मुनासिब नहीं समझा। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में भी दानपेटी विवाद, मधुबनी के कपिलेश्वर शिवालय के 13 पंडों पर केस, टीम का हुआ था विरोध