खगड़िया में डराने लगीं नदियां: बागमती के बाद कोसी भी खतरे के निशान के पार, मंडराया बाढ़ का खतरा
खगड़िया में कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बागमती के एक्टिव चैनल पर फ्लड फाइटिंग का ...और पढ़ें

खगड़िया में कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर में लगातार वृद्धि

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खगड़िया। कोसी और बागमती उफान पर है। बागमती के बाद अब कोसी भी मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गई है। मंगलवार की सुबह छह बजे खगड़िया के बलतारा में कोसी का जलस्तर 33.98 मीटर दर्ज किया गया।
सोमवार की संध्या छह बजे यहां कोसी का जलस्तर 33.83 मीटर था। कोसी खतरे के निशान (33.85 मीटर) से 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बीते 12 घंटे के दौरान (साेमवार की संध्या छह बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक) कोसी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
24 घंटे के दौरान (सोमवार की सुबह छह बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक) कोसी के जलस्तर में 51 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कोसी लगभग दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से बढ़ रही है।
बागमती खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर
इधर, बागमती के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है। बागमती सोमवार को ही खतरे के निशान (35.63 मीटर) को पार कर गई थी। मंगलवार की सुबह छह बजे खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास बागमती का जलस्तर 36.28 मीटर दर्ज किया गया।
सोमवार की सुबह छह बजे यहां बागमती का जलस्तर 35.79 मीटर दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान (सोमवार की सुबह छह बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक) बागमती के जलस्तर में 49 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बागमती लगभग दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से बढ़ रही है।
खबरें और भी
बागमती खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर है। इधर केबी तटबंध के 13-14 किलोमीटर के सामने उत्तरी बहोरवा गांव में बागमती के एक्टिव चैनल पर फ्लड फाइटिंग कार्य मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
मालूम हो कि बागमती के जलस्तर में वृद्धि के बाद नदी की मृत धारा एक्टिव हो गया है। इस एक्टिव हुए चैनल को फ्लड फाइटिंग कार्य कराकर सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो। कोसी और बागमती नदी की प्रवृति बढ़ने की बताई गई है।