Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया में कोसी का रौद्र रूप: खतरे के निशान से 68 CM बह रही ऊपर, बागमती के जलस्तर में कमी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    खगड़िया में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है और लगातार बढ़ रहा है, जबकि बागमती नदी में कई दिनों बाद थोड़ी कमी आई है। ...और पढ़ें

    गांधीनगर के पास प्रवाहित हो रही कोसी। (सौजन्य- ग्रामीण)

    गांधीनगर के पास प्रवाहित हो रही कोसी। (सौजन्य- ग्रामीण)

    HighLights

    1. कोसी नदी खतरे के निशान से 68 सेमी ऊपर बह रही।

    2. बागमती का जलस्तर कई दिनों बाद थोड़ा कम हुआ।

    3. बूढ़ी गंडक का जलस्तर 24 घंटे में 40 सेमी बढ़ा।

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। कोसी पूरी बेग से बह रही है। कोसी के जलस्तर में बीते कई दिनों से वृद्धि जारी है। शनिवार को भी कोसी की प्रवृति बढ़ने की बताई गई है।

    इधर शनिवार को बागमती ने कई दिनों के बाद नरमी के संकेत दिए हैं। दूसरी ओर बूढ़ी गंडक भी बढ़ रही है। हालांकि खगड़िया में अभी तक गंगा का जलस्तर रीडिंग (जहां से जलस्तर की मापी की जाती है, खगड़िया में जीएन तटबंध के खारा धार जलद्वार के पास गंगा के जलस्तर की मापी होती है) स्तर पर नहीं पहुंचा है।

    खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है कोसी

    खगड़िया में कोसी उफान पर है। शनिवार की सुबह छह बजे खगड़िया के बलतारा में कोसी का जलस्तर 34.53 मीटर रहा। शुक्रवार की संध्या छह बजे यहां जलस्तर 34.48 मीटर दर्ज किया गया था।

    शुक्रवार की सुबह बलतारा में कोसी का जलस्तर 34.45 मीटर था। बीते 12 घंटे के दौरान (शुक्रवार की संध्या छह बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक) कोसी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

    कोसी खतरे के निशान (33.85 मीटर) से 68 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं कोसी बराज (भीमनगर बराज) का शनिवार की सुबह आठ बजे डिस्चार्ज एक लाख 54 हजार 960 क्यूसेक रहा।

    बागमती के जलस्तर में कई दिनों के बाद आई कमी

    खगड़िया में बागमती के जलस्तर में कमी आई है। शनिवार की सुबह छह बजे खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास बागमती का जलस्तर 36.79 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह छह बजे यहां बागमती का जलस्तर 36.83 मीटर रहा।

    शुक्रवार की संध्या छह बजे यहां बागमती का जलस्तर 36.85 मीटर दर्ज किया गया था। बीते 12 घंटे के दौरान (शुक्रवार की संध्या छह बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक) बागमती के जलस्तर में मामूली छह सेंटीमीटर की कमी आई है। बागमती अभी भी खतरे के निशान से एक मीटर 16 सेंटीमीटर ऊपर है।

    खबरें और भी

    24 घंटे के दौरान बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि

    दूसरी ओर खगड़िया में बूढ़ी गंडक तेजी से बढ़ रही है। खगड़िया अघोरी स्थान के पास शुक्रवार की सुबह छह बजे बूढ़ी गंडक का जलस्तर 32.10 मीटर दर्ज किया गया। जो शनिवार की सुबह छह बजे बढ़कर 32.50 मीटर हो गया।

    बूढ़ी गंडक के जलस्तर में बीते 24 घंटे (शुक्रवार की सुबह छह बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक) के दौरान 40 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

    इधर बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सभी बांध-तटबंधों और आधारभूत संरचनाओं को सुरक्षित बताया है। बांध-तटबंधों की सदत निगरानी जारी है।

    यह भी पढ़ें- कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट पर रेलवे, फनगो हाल्ट के पास कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू