यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार के खगड़िया में अजब प्रेम की गजब कहानी, पति को छोड़ महिला ने दूसरे युवक से रचाई शादी, अब..
बिहार के खगड़िया में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। खगड़िया की एक महिला ने पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक से शादी रचा ली। अब युवक उसे अपने साथ रखन ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। बिहार के खगड़िया में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में एक महिला ने पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक से शादी रचा ली। अब युवक अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है।
महिला ने दूसरे पति अर्थात युवक के खिलाफ चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला मधेपुरा जिले की उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में क्या बताया?
महिला द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनकी पहली शादी मधेपुरा जिला के रतवारा थाना के एक गांव में हुई थी। जो लुधियाना में मजदूरी करते थे।
महिला अपने पति के साथ लुधियाना रहने गई थी। इस दौरान चौथम थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक से महिला की दोस्ती हुई। फिर दोनों में प्रेम हो गया।
बताया जाता है कि एक दिन महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। जिसके बाद पति-पत्नी अलग हो गई। फिर महिला उक्त युवक के साथ दिल्ली में आकर रहने लगी।
युवक पर गर्भपात कराने का लगाया आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि जब दो माह की गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। उसके बाद उसे मायके भेज दिया। अब जब महिला अपने मायके से चौथम थाना अंतर्गत उक्त युवक के गांव आई तो युवक मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। युवक के माता और पिता ने महिला को रखने से इनकार दिया है।
ससुर पर 1 लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप
इधर थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसके ससुर के द्वारा एक लाख रुपये की मांग की गई है। तब जाकर घर में रखने की बात कही है। जिसके बाद पीड़िता थाना पहुंचकर युवक सहित उसके माता और पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने कहा कि दिए गए आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।