3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, बिहार से प्रेमी के घर उत्तर प्रदेश पहुंची प्रेमिका
बिहार के खगड़िया की एक 40 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर 20 साल छोटे युवक से प्यार हो गया। वह अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर उत्तर प्रद ...और पढ़ें

प्रमी के घर पहुंची महिला ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
खगड़िया की 40 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ।
20 साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी।
पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची।
डिजिटल डेस्क, खगड़िया/ लखीमपुर। बिहार के खगड़िया जिले की चालीस वर्षीय महिला को उत्तर प्रदेश के नीमगांव के सिकंदराबाद निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। एक सप्ताह पूर्व तीन बच्चों की मां अपने से बीस साल छोटे प्रेमी को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई।
मामले खुलासा तब हुआ जब शनिवार को महिला का पति उसे वापस लेने प्रेमी के घर आया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
चाक महीने पहले शुरू हुई बातचीत
सिकंदराबाद निवासी बीस वर्षीय युवक सोनीपत में मजदूरी करता है। चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक महिला से उसकी बातचीत शुरू हुई। धीरे धीरे दोनों में प्रेम हो गया। महिला बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
महिला ने बताया कि वह प्रेमी से कभी मिली नहीं थी। उसने पति व तीन बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया। एक सप्ताह पूर्व वह प्रेमी को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई। दोनों साथ रहने लगे लेकिन किसी को भनक नहीं लगी।
पति के पहुंचने पर खुला मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब उसका पति तीनों बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के घर पहुंचा। पति ने बच्चों का वास्ता देकर महिला को वापस चलने के लिए समझाया लेकिन महिला राजी नहीं हुई। पति ने बताया की उसकी शादी पंद्रह वर्ष पहले हुई थी। उसके तेरह,आठ व छः वर्ष के तीन बच्चे हैं जो मां के बिना रो रहे हैं।
खबरें और भी
पति ने नीमगांव पुलिस से भी गुहार लगाई।पुलिस ने भी महिला को समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। थक हार कर उसका पति बच्चों संग वापस लौट गया।
एसओ प्रवीर कुमार ने बताया कि महिला बालिग है वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी है। उसे समझाया गया लेकिन उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- खगड़िया में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, जीरामजी योजना के PO और एकाउंटेंट 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से हुआ प्यार, बिहार से प्रेमी के घर उत्तर प्रदेश पहुंची प्रेमिका