West Bengal Phase 1 Voting: बिहार-बंगाल बॉर्डर सील, सीमावर्ती इलाकों में आवागमन ठप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Election) के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर बिहार-बंगाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। ...और पढ़ें

बॉर्डर में बढ़ी सख्ती। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, किशनगंज। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल 2026 को प्रथम चरण के मतदान को लेकर बिहार-बंगाल सीमा को 72 घंटा पहले मंगलवार को सील कर दिया गया।
दरअसल, किशनगंज जिले से सटे पश्चिम बंगाल के पांच विधानसभा क्षेत्र है और पांचों विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान होना है। जिसमें 27-फसिदेवा विधानसभा जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के सीमा से सटा है। 28-चोपड़ा एवं 29-इस्लामपुर विधान सभा जिले के पोठिया प्रखंड से सटा है।
30-ग्वालपोखर एवं 31-चाकुलिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है। उक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में मतदान गुरुवार को निर्धारित है।
वहीं, बंगाल विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव के मौके पर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी एवं गहन जांच के साथ-साथ चुनाव से 72 घंटे पूर्व अर्थात दिनांक 20 अप्रैल मंगलवार के 06 बजे पूर्वाह्न से 23 अप्रैल गुरुवार के 12 बजे मध्य रात्रि तक बिहार-बंगाल सीमा को बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
बंगाल चुनाव को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में वीडीओ व सीओ ठाकुरगंज, पोठिया एवं किशनगंज तथा संबंधित सीमावर्ती थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया है कि पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के निर्धारित चुनाव से 72 घंटे पहले और मतदान के दिन मध्य रात्रि तक जिले के बिहार-बंगाल सीमा के चिन्हित 39 चेक प्वाइंट से आवागमन आकस्मिकता व चिकित्सा व्यवस्था को छोड़कर बंद रखे।
एसपी संतोष कुमार ने निर्देश देते हुए संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच नियमानुसार करने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा है।
जिले के बिहार बंगाल सीमा स्थित 10 मिरर चेक पोस्ट बनाए गए हैं जहां पूर्व से ही जांच की जा रही है वही बिहार बंगाल सीमा के चिन्हित 39 सीमाओं को चिह्नित सीमा को सील किया गया है।
यह भी पढ़ें- शादी के कार्ड के साथ SDO को दें आवेदन, समारोह के लिए आसानी से मिल जाएगा गैस सिलिंडर
यह भी पढ़ें- बिहार से हैदराबाद के लिए बढ़ी सुविधा, मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली स्पेशल ट्रेन तीन दिन चलेगी