Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचे DIG राजीव राणा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    डीआइजी राजीव राणा ने भारत-नेपाल सीमा पर कुर्लीकोट, तावलभीटा और खटखटी चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जवानों की परिचालन ...और पढ़ें

    कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के तावलभीटा बीओपी परिसर में जवानों के साथ डीआइजी राजीव राणा। सौ: एसएसबी

    कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के तावलभीटा बीओपी परिसर में जवानों के साथ डीआइजी राजीव राणा। सौ: एसएसबी

    HighLights

    1. डीआइजी राजीव राणा ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का जायजा लिया।

    2. जवानों की परिचालन तैयारियों और सीमा प्रबंधन की समीक्षा की।

    3. राहत एवं बचाव टीम ने आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया।

    संवाद सूत्र, गलगलिया ( किशनगंज)। सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के उप महानिरीक्षक राजीव राणा ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के कुर्लीकोट, तावलभीटा और खटखटी सीमा चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    इस दौरान उन्होंने 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के समवाय मुख्यालय कुर्लीकोट समेत सीमा चौकियों में जवानों की परिचालन तैयारियों, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

    निरीक्षण के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। निरीक्षण के दौरान तावलभीटा बीओपी में एसएसबी रानीडांगा की राहत एवं बचाव टीम ने आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों का प्रदर्शन किया।

    टीम ने सीपीआर, बोट संचालन तथा आपदा के दौरान बचाव कार्यों का लाइव डेमो प्रस्तुत कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। डीआइजी राजीव राणा ने राहत एवं बचाव टीम की तत्परता और दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नियमित प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल अत्यंत आवश्यक है।

    इस अवसर पर बीओपी कमांडर ने सैंड मॉडल ब्रीफिंग के माध्यम से सीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, गश्ती व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों और सीमा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

    इसके बाद डीआइजी ने अधिकारियों, जवानों और आरआरटी टीम के साथ संवाद कर उनकी कार्यशैली, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा, आपात स्थिति अथवा सीमा संबंधी किसी भी चुनौती की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य में बिना किसी विलंब के कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    साथ ही प्रत्येक अभियान में बेहतर समन्वय, अनुशासन और पेशेवर दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के समापन पर डीआईजी ने तावलभीटा बीओपी परिसर में पौधारोपण किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में हरित वातावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने जवानों से पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें- बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच फ्री स्टीमर फेरी सेवा शुरू, दियारा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ



    खबरें और भी