विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में बैंक से 5 KG गोल्‍ड, 10 KG सिल्‍वर और 25 लाख नकदी चोरी... मुंगेर जिले से दबोचा गया मुख्‍य आरोपी

By Prateek JainEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 15 Dec 2023 04:24 PM (IST)

हरियाणा का अंबाला में कॉपरेटिव बैंक का लॉकर तोड़कर पांच किलोग्राम सोना चांदी और नकदी चोरी के मामले में मुंगेर ...और पढ़ें

चोरी के मामले के मुख्य आरोपित का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करते डॉ. आलोक कुमार।
चोरी के मामले के मुख्य आरोपित का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करते डॉ. आलोक कुमार।

HighLights

  1. हरियाणा के अंबाला में लेथ मशीन चलाता था मुंगेर से गिरफ्तार किया गया आरोपी
  2. हरियाणा पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित देवानंद ही है

संवाद सहयोगी, लखीसराय। हरियाणा के अंबाला स्थित कोपरेटिव बैंक का लॉकर काटकर 25 लाख रुपये नकद, पांच किलोग्राम सोना, 10 किलोग्राम चांदी, एक बंदूक सहित तीन करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति चोरी करने के मामले के मुख्य आरोपित गुरुवार की रात हरियाणा की पुलिस ने बन्नू बगीचाा थाना की पवुलिस की सहयता से बन्नू बगीचा से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुंगेर जिलान्तर्गत असरगंज थाना के चोरगांव के राम बच्चन बिंद के पुत्र देवानंद कुमार बिंद के रूप में की गई है। देवानंद कुमार बिंद का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। हरियाण के अवर निरीक्षक मेनपाल सिंह ने बताया कि देवानंद कुमार बिंद अंबाला में लेथ मशीन चलाता था। चार माह पूर्व उसने अपने चार अन्य सहयोगियों की सहायता से अंबाला स्थित को-ऑपरेट‍िव बैंक में सेंधमारी कर घुस गया।

चार आरोप‍ियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

इसके बाद ग्रैंडर मशीन से कोपरेटिव बैंक का 32 लॉकर काटकर उसमें रखे करीब 25 लाख रुपये नकद, पांच किलोग्राम सोना, 10 किलोग्राम चांदी, एक बंदूक सहित तीन करोड़ रुपये मूल्य से अधिक माल की चोरी कर ली।

उक्त मामले में इसके पूर्व ही चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपित देवानंद कुमार बंद फरार था। विगत एक माह से हरियाणा की पुलिस बिहार में देवानंद कुमार बिंद का पीछा कर रही थी।

उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि देवानंद कुमार बिंद अपने मित्र के यहां बन्नू बगीचा में छिपा हुआ है। बन्नू बगीचा थानाध्यक्ष कुमार संजीव के सहयोग से गुरुवार की रात बन्नू बगीचा में छापामारी कर देवानंद कुमार बिंद को उसके मित्र के घर से गिरफ्तार किया गया है।

इधर बन्नू बगीचा थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मेडिकल जांच कराने के बाद देवानंद कुमार बिंद को हरियाणा की पुलिस को सौंप दिया गया है। हरियाणा की पुलिस ने देवानंद कुमार बिंद को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़ें - Gaya News: गया एयरपोर्ट पर म्यांमार के दो लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, खतरनाक अंदाज में तस्करी को देने वाले थे अंजाम

यह भी पढ़ें - Bihar Crime News: दानापुर में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, 2 शूटर गिरफ्तार; छोटे सरकार है मृतक का नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।