Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amit Shah in Bihar: लखीसराय पहुंचे अमित शाह, पीएम मोदी और शाह के जयकारों से गूंजा सभास्थल

    By Mritunjai MishraEdited By: Roma Ragini
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 03:15 PM (IST)

    Amit Shah in Bihar बिहार के लखीसराय में आज भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखीसराय में जनसभा करेंगे। उनके आगमन को लेकर ...और पढ़ें

    Amit Shah in Bihar: लखीसराय में जनसभा करेंगे अमित शाह
    Amit Shah in Bihar: लखीसराय में जनसभा करेंगे अमित शाह

    HighLights

    1. शाह के कार्यक्रम से पहले लखीसराय में बारिश शुरू
    2. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे लोग
    3. लखीसराय में भाजपा के शीर्ष और बड़े नेताओं का जुटान होगा

    लखीसराय, जागरण संवाददाता। देश के गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की दोपहर बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के गढ़ में गरजेंगे। मुंगेर लोकसभा अंतर्गत लखीसराय जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में दोपहर बाद तीन बजे से उनकी जनसभा होगी।

    बता दें कि जदयू से गठबंधन टूटने के बाद पहली बार भाजपा के शीर्ष और बड़े नेताओं का जुटान बिहार में हो रहा है। लखीसराय की सभा से भाजपा नेता बिहार के लोगों को नया संदेश देना चाह रहे हैं।

    अमित शाह के आगमन से तीन-चार दिन पहले से ही पार्टी के कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और राज्यस्तरीय नेता कैंप कर रहे थे और जिले भर में जनसंपर्क कर रहे थे। अमित शाह की सभा के लिए गांधी मैदान में वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण कराया गया है।

    (कार्यक्रम में पहुंचने लगे लोग)

    मंच पर पार्टी के कुल 58 नेता मंचासीन होंगे, जिसकी सूची जारी कर दी गई है। इसमें कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारियों के अलावा लखीसराय, मुंगेर और बाढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    दो बजे आएंगे लखीसराय

    पटना से बीएसएफ के हेलिकाप्टर से दोपहर बाद दो बजे अमित शाह लखीसराय आएंगे। गृहमंत्री का हेलिकाप्टर अशोकधाम के पास उतरेगा। उसके बाद गृहमंत्री अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

    पचास मिनट के बाद गृहमंत्री स्थानीय गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन और स्वागत को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। पहली बार गृहमंत्री के आगमन को लेकर जिले के लोग उन्हें देखने और सुनने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं।

    हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन 

    गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा एजेंसी भी चौकस है। गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल अशोकधाम, गांधी मैदान से लेकर सड़क मार्ग के निर्धारित रूट पर करीब 700 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

    अशोकधाम मंदिर में अमित शाह पूजा करने के बाद मंदिर स्थित संग्रहालय में रखे अभिलेख और प्राचीन मूर्तियों को देखेंगे, जो जिले में जगह-जगह खनन में मिली हैं।

    अशोक धाम के बाद गृहमंत्री नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में मुंगेर, जमुई और बेगूसराय लोक सभा क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता आमंत्रित हैं। जनसभा के बाद अमित शाह मुंगेर लोकसभा कोर कमेटी की भी महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों को टास्क देंगे।

    अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    • 2:05 बजे : पटना से बीएसएफ के हेलिकाप्टर से अशोकधाम के पास हेलीपैड पर आगमन और अशोकधाम मंदिर के लिए प्रस्थान
    • 2:10 से 2:55 तक : अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना। मंदिर परिसर स्थित संग्रहालय का अवलोकन
    • 3:00 बजे से 04:00 बजे तक : गांधी मैदान, लखीसराय में जनसभा
    • 4:15 बजे से 05:00 बजे तक : पार्टी के विधानसभा कार्यालय में मुंगेर लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक
    • 5:15 बजे : अशोकधाम स्थित हेलीपेड से बीएसएफ के हेलिकाप्टर से पटना हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान