80 रुपये में किलो चूड़ा और 400 पेड़ा, अशोकधाम आने वाले कांवड़ियों के लिए खाने-पीने के सामानों का रेट फिक्स
लखीसराय जिला प्रशासन ने अशोकधाम श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए खाद्य और पूजा सामग्री की दरें तय कर दी हैं। ...और पढ़ें

अशोकधाम में रेट लिस्ट फिक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लखीसराय। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में अशोकधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री और पूजा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मेला शुरू होने से एक दिन पहले बुधवार को प्रशासन ने अशोकधाम मंदिर परिसर एवं आसपास के बाजार के लिए खाद्य एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की अधिकतम बिक्री दर (रेट चार्ट) जारी कर दी। यह दर सूची 30 जुलाई से पूरे मेला अवधि तक प्रभावी रहेगी।
अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, लखीसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के बाहर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में सरकारी रेट चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।
निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने या रेट सूची नहीं लगाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूजा सामग्री सहित दर्जनों वस्तुओं के दाम तय
प्रशासन द्वारा पूजा सामग्री, खाद्यान्न, मिठाई, नाश्ता, भोजन और पेयजल सहित दर्जनों वस्तुओं की कीमत निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराना तथा मेला के दौरान होने वाली मनमानी वसूली पर रोक लगाना है।
अशोकधाम श्रावणी मेला के लिए निर्धारित प्रमुख दरें
- चूड़ा - 80 रुपये प्रति किलो
- मकुन दाना - 100 रुपये प्रति किलो
- पेड़ा - 400 रुपये प्रति किलो
- नारियल - 40 रुपये प्रति पीस
- पूजा फूल डाली - 30 रुपये प्रति पीस
- बिंदी - 10 रुपये प्रति पीस
- चूड़ी - 50 रुपये प्रति डिब्बा
- चीनी - 50 रुपये प्रति किलो
- आटा - 35 रुपये प्रति किलो
- चावल - 38 रुपये प्रति किलो
- तेल - 200 रुपये प्रति लीटर
- रिफाइंड - 150 रुपये प्रति लीटर
- नमक - 12 रुपये प्रति किलो
- आलू - 15 रुपये प्रति किलो
- अगरबत्ती - 10 रुपये प्रति पैकेट
- मसूर दाल - 80 रुपये प्रति किलो
- चना दाल - 85 रुपये प्रति किलो
- अरहर दाल - 130 रुपये प्रति किलो
- मैदा - 36 रुपये प्रति किलो
- दही-चूड़ा - 60 रुपये प्रति प्लेट
- चावल-दाल - 60 रुपये प्रति प्लेट
- कचौड़ी-सब्जी-जलेबी - 50 रुपये प्रति प्लेट
- छोला-भटूरा - 40 रुपये प्रति प्लेट
- दो समोसा - 25 रुपये रुपये
- समोसा चाट (दो पीस) - 40 रुपये रुपये
- सफेद रसगुल्ला - 240 रुपये प्रति किलो
- काला रसगुल्ला - 240 रुपये प्रति किलो
- पूरी - 130 रुपये प्रति किलो
- सब्जी - 130 रुपये प्रति किलो
- जलेबी - 120 रुपये प्रति किलो
- बूंदिया - 130 रुपये प्रति किलो
- पैक्ड पानी की बोतल - 20 रुपये प्रति पीस
- रोटी, सब्जी, भुंजिया एवं लिट्टी - 70 रुपये प्रति प्लेट
खबरें और भी
निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण करेंगे। यदि कोई दुकानदार तय दर से अधिक मूल्य वसूलता है या रेट चार्ट प्रदर्शित नहीं करता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इससे श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को पारदर्शी और उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा 2026: कांवड़िया पथ पर अंगूठा लगाकर निकाल सकते हैं पैसे, आधार और टिकट की भी सुविधा