Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय में हरियाली मिशन को बढ़ावा: निजी जमीन पर लगेंगे 1.59 लाख पौधे, जल संरक्षण भी होगा मजबूत

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

    लखीसराय जिले में पर्यावरण संकट से निपटने के लिए हरियाली बढ़ाने की नई रणनीति अपनाई गई है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. जिले में 1.59 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य।

    2. अधिकांश पौधे निजी जमीन पर रोपे जाएंगे।

    3. जल स्रोतों के किनारे भी होगी पौधरोपण।

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। पर्यावरण संकट के बढ़ते खतरे के बीच जिले में इस बार हरियाली बढ़ाने की रणनीति बदली हुई नजर आ रही है।

    चालू वित्तीय वर्ष में जीरामजी योजना के तहत कुल 1 लाख 59 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें सबसे खास पहलू यह है कि 1 लाख 59 हजार 200 पौधे निजी जमीन पर लगाए जाएंगे।

    वहीं, 400 पौधे जल स्रोतों के किनारे रोपे जाएंगे, ताकि हरियाली के साथ जल संरक्षण को भी मजबूती मिल सके। जिले में सिर्फ हलसी प्रखंड में ही जल स्त्रोंतों के किनारे 400 पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है।

    सरकारी जमीन पर लगाए जाने वाले अधिकांश पौघे विनष्ट हो जाता था। चालू वित्तीय वर्ष में पौधे को सुरक्षित रखने को लेकर इसे जन भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

    खास बात यह है कि निजी जमीन पर पौधारोपण से पौधों की देखरेख बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे पौधे का जीवित रहना सुनिश्चित हो सकेगा।

    प्रशासन का लक्ष्य केवल पौधारोपण करवाना नहीं, बल्कि जिले को स्थायी हरित आवरण देना भी है। जिला प्रशासन ने जिले में पौधारोपण कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

    प्रखंडवार पौधारोपण करने का निर्धारित लक्ष्य

    प्रखंड का नाम पौधारोपण का लक्ष्य (पौधे)
    बड़हिया 21,600
    चानन 24,000
    हलसी 19,600 (निजी जमीन पर) + 400 (जल स्रोतों के किनारे)
    कुल = 20,000 पौधे
    लखीसराय 20,000
    पिपरिया 10,000
    रामगढ़चौक 16,000
    सूर्यगढ़ा 48,000

    यह भी पढ़ें- लखीसराय में खोखले साबित हो रहे सड़क निर्माण के दावे, 11 महीने बाद भी ढाई किमी रोड का निर्माण अधूरा

    जिले में जीरामजी से पौधारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक पौधारोपण कराया जाएगा। इस संबंध में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (जीरामजी) को निर्देश दिया गया है। इस बार पंचायत स्तर से पौधारोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित कराया गया है। पंचायत स्तर से पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण करने की सहमति दी गई है।

    -

    सुमित कुमार, उप विकास आयुक्त, लखीसराय।