लखीसराय में खोखले साबित हो रहे सड़क निर्माण के दावे, 11 महीने बाद भी ढाई किमी रोड का निर्माण अधूरा
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लखीसराय के हलसी प्रखंड में 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 11 महीने में भी पूरा ...और पढ़ें
-1777454975605_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय)। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में यातायात सुलभ व सरल बनाने को लेकर कई योजनाओं के तहत सड़क निर्माण कराने की दावे कर रही है। सरकार की दावे धरातल पर निष्क्रिय एवं खोखले साबित हो रहा हैं।
हलसी प्रखंड में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुये 11 माह बीत गया लेकिन ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नही हो सका। इस तरह की कार्य देखना है तो हलसी प्रखंड के में आकर देखे।
हलसी के चौरही गांव है जहाँ दो दशक से अतिजर्जर सड़क होने की शिकायत क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से ग्रामीणों ने किया था। ग्रामीणों की शिकायत सांसद उक्त गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुये थे। उसी समय सड़क निर्माण कराने की घोषणा किये थे।
सांसद की पहल चौरही गांव में सड़क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत शेखपुरा सिकन्दरा एनएच 333ए से चौरही गांव तक 2. 580 किलोमीटर सड़क का निर्माण हेतु कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लखीसराय द्वारा सम्बेडक कृषभ निर्माण प्रा0 लिमिटेड कंकड़बाग पटना द्वारा प्राक्कलित राशि- 245.915 लाख की लागत से 30 मई 2025 को प्रारंभ किया गया।
कार्य प्रारंभ के 11 माह महीने में सड़क निर्माण हेतु सड़क किनारे मिट्टी भराई, सड़क में मोरंग मेटल कार्य कर छोड़ दिया गया है। कार्य पूर्ण होने तिथि मात्र एक माह बचे है। लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नही हो सका।
खबरें और भी
इस तरह की कार्यो से ग्रामीणों में असंतोष देखा जा रहा हैं। समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण कार्य नही हो रहा है इस सड़क की गुणवत्ता कितना होगा यह तो समय ही बतायेगा।
इस सम्बंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि कार्य के सम्बेडक को समयसीमा के अंदर कार्य करने का पत्र भेजा गया हैं। समय सीमा के अंदर कार्य नही करने सम्बेडक के विरुद्ध कार्यवाई की जायेगी।