मुजफ्फरपुर के सरैया में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल, शौच के बहाने हथकड़ी सहित फरार हुआ आरोपी
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना परिसर से चोरी का एक आरोपी शौच के बहाने हथकड़ी सहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ...और पढ़ें
-1777454071792_m.webp)
AI Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मनोज कुमार, सरैया। जिले के सरैया थाना परिसर से पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक आरोपी शौच के बहाने हथकड़ी सहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार हुए आरोपी की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के ही आनंदपुर गंगौलिया गांव निवासी मुन्ना महतो के पुत्र के रूप में हुई है।
उसे हाल ही में एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद उसे थाना परिसर में ही ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान उसने सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया और हथकड़ी पहने हुए ही मौके से भाग निकला। यह घटना कुछ ही देर पहले की बताई जा रही है। मामले की पुष्टि चोरी की घटना के पीड़ित गृहस्वामी विनोद कुमार सिंह ने भी की है।
हालांकि, इस बड़ी लापरवाही पर सरैया पुलिस का कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
थाना परिसर से इस तरह आरोपी का फरार होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस फिलहाल बोलने से परहेज़ कर रही है।
यह भी पढ़ें- बांका में बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रहीं 90 प्रतिशत दुकानें, अवैध प्रतिष्ठानों की पहचान कर सील करने की तैयारी
यह भी पढ़ें- वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लौटाए मोबाइल, 50 लाख रुपये के 202 मोबाइल बरामद