पटना-आसनसोल और किऊल-मालदा रूट पर दौड़ेगी मेमू ट्रेन, लखीसराय में भी स्टॉपेज
रेलवे ने पटना-आसनसोल और किऊल-मालदा रेलखंडों पर 13 अप्रैल 2026 से प्रतिदिन मेमू ट्रेन सेवा शुरू की है। यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ल ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
पटना-आसनसोल और किऊल-मालदा रूट पर मेमू सेवा शुरू।
13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन चलेगी ट्रेन।
बड़हिया और लखीसराय में भी होगा ट्रेनों का ठहराव।
संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। पटना-आसनसोल और किऊल-मालदा रेलखंडों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।
अब इन दोनों रूटों पर 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन मेमू ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस निर्णय से खासकर दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 03204 किऊल से सुबह 06:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 02:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03203 मालदा टाउन से शाम 04:00 बजे चलकर रात 01:00 बजे किऊल पहुंचेगी।
इसी तरह पटना-आसनसोल रूट पर ट्रेन संख्या 03202 पटना से सुबह 04:45 बजे चलकर दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
लखीसराय में स्टॉपेज
वापसी में ट्रेन संख्या 03201 आसनसोल से दोपहर 01:45 बजे प्रस्थान कर रात 10:12 बजे पटना पहुंचेगी। इन ट्रेन का ठहराव बड़हिया और लखीसराय स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे उपयोगी एवं राहत देने वाला कदम बताया है।
यह भी पढ़ें- किऊल–मालदा और पटना–आसनसोल मेमू स्पेशल शुरू, शेड्यूल जारी; भागलपुर होकर गुजरेगी ट्रेन, भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात