Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    150 रुपये उधार के विवाद में हत्या, लखीसराय में बेटे के तकादे के बाद सुनैना देवी का मर्डर

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 02:42 PM (IST)

    हलसी के कैंदी गांव में सब्जी विक्रेता सुनैना देवी की हत्या का कारण 150 रुपये का उधार विवाद निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के बेटे ने आरोपी ग ...और पढ़ें

    घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी। (जागरण)

    घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी। (जागरण)

    HighLights

    1. 150 रुपये के उधार विवाद में हुई हत्या।

    2. मृतका के बेटे ने आरोपी से मांगे थे पैसे।

    3. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद।

    संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय)। हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव में बुधवार की रात सब्जी विक्रेता सुनैना देवी की हत्या मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही घटना का कारण स्पष्ट होता जा रहा है।

    पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, महज 150 रुपये के उधार को लेकर शुरू हुआ विवाद ही इस हत्याकांड की वजह बना।

    उधार मांगने गया था बेटा

    बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र सुधीर पासवान कुछ दिन पूर्व गांव के ही गोरखलाल राम उर्फ गोरे से दुकान से उधार दिए गए सामान के एवज में 150 रुपये मांगने उसके घर गया था।

    इस दौरान आरोपित ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जातिसूचक टिप्पणी करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

    सीसीटीवी में कैद हुई फोटो

    घटना के बाद अब इस धमकी और हत्या के बीच सीधा संबंध जोड़ा जा रहा है। चूंकि घटना की रात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपित की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस इसे साक्ष्य के तौर पर देख रही है।

    ग्रामीणों का कहना है कि सुनैना देवी सड़क किनारे दुकान लगाकर वर्षों से परिवार का भरण-पोषण करती थीं। पुलिस ने मृतका के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लखीसराय में रात के सन्नाटे में क्रूर हत्याकांड, सब्‍जी की दुकान पर हमला कर अपराध‍ियों ने वृद्धा के सिर को कुचलकर मार डाला

    खबरें और भी