Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा में मिड-डे-मील खाने से 60 बच्चे बीमार, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शिक्षा विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन 

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:35 PM (IST)

    मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड स्थित एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से 60 बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में भर ...और पढ़ें

    अस्पताल पहुंचे बच्चे। फोटो जागरण

    अस्पताल पहुंचे बच्चे। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मध्याह्न भोजन खाने से 60 बच्चे हुए बीमार।

    2. सभी बच्चों को गम्हरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया।

    3. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

    जागरण संवाददाता, मधेपुरा। गम्हरिया प्रखंड की बभनी पंचायत स्थिति उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाहा में शनिवार दोपहर को मध्याह्न भोजन खाने से 60 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया लाया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के सामने सड़क जाम कर प्रधानाध्यापक और शिक्षा विभाग के विरुद्ध नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की। मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस पदाधिकारियों के समझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया।

    सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार के अनुसार सभी बच्चों का उपचार जारी है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

    यह भी पढ़ें- गोंडा में दोस्त बनकर ट्रेन में जहरखुरानी करने वाले गिरोह का राजफाश, RPF ने तीन को किया गिरफ्तार