गोंडा में दोस्त बनकर ट्रेन में जहरखुरानी करने वाले गिरोह का राजफाश, RPF ने तीन को किया गिरफ्तार
गोंडा में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन में जहरखुरानी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
जीआरपी-आरपीएफ ने जहरखुरानी गिरोह का किया पर्दाफाश।
तीन आरोपित पश्चिम बंगाल, बिहार से गिरफ्तार किए गए।
नशीली दवाएं और चोरी का सामान बरामद किया गया।
संवाद सूत्र, जागरण गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने ट्रेन में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले गिरोह का राजफाश किया है। तीन आरोपित पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुरके थाना खालपुकुर के शवतवारी चैनपुर निवासी मुहम्मद जमील, खुलाबस्ती पांचोरसिया निवासी मुहम्मद अंसार व बिहार के जिला किसनगंज के थाना कोचाधामन के ग्राम याकूबसोथा निवासी सलीम खान को पकड़ा गया है।
आरोपितों की निशानदेही पर ट्रेन में चोरी की गई सामग्री व 66 टेबलेट नशीली दवाएं बरामद की गई। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव ने बताया कि छपरा जीआरपी थाने में दो फरवरी को जहरखुरानी का मुकदमा दर्ज किया गया। 13 मार्च को मामला यहां भेज दिया गया। पीड़ितों से मिलकर पूछताछ व जांच किया गया, जिसमें प्रकाश में आया कि तीन आरोपितों का जहरखुरानी गिरोह सक्रिय है, जो रेल यात्रियों से बातचीत करके, दोस्त बनाकर चाय/बिस्किट खिलाकर या कोई पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देते हैं।
सामानों की चोरी व लूट करते हैं। पांच अगस्त को आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय व गोरखपुर के निरीक्षक मोहम्मद हजल अंसारी के साथ जांच की जा रही थी। गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित टिन शेड के नीचे बैठे मुहम्मद जमील, सलीम खान व मुहम्मद अंसार को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया गया कि दो फरवरी 2026 को नई दिल्ली से चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में एस-2 में सीट संख्या 34 पर रविंद्र के नाम पर सलीम खान, सीट संख्या 36 पर राजेश के नाम पर मोहम्मद अंसार व सीट संख्या 35 पर राहुल के नाम पर मोहम्मद जमील ने यात्रा किया था।
इसी कोच में सीट नंबर 33 व 19 पर यात्रा कर रही एक औरत व लड़की को बातचीत के दौरान चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दिया था। रात में बेहोश हो जाने पर नकदी व आभूषण चुरा लिया।
यह भी पढ़ें- गोंडा भेज दिए गए गोरखपुर के गुड्स लोको पायलट के 34 पद, रेलवे के सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल