Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा में 5वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, कोचिंग संचालक ने मुंह में कपड़ा ठूसकर की दरिंदगी

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:52 AM (GMT+05:30)

    मधेपुरा के कुमारखंड में एक निजी कोचिंग संचालक ने पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी शंकर मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस उ ...और पढ़ें

    मधेपुरा में 5वीं की छात्रा के साथ रेप। सांकेतिक फोटो

    मधेपुरा में 5वीं की छात्रा के साथ रेप। सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा)। कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र में एक गांव में निजी कोचिंग संचालक ने पांचवीं कक्षा की 13 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर घटना को अंजाम दिया गया।

    पीड़िता का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वजन के आवेदन पर कोचिंग संचालक शंकर मंडल पिता किशन मंडल के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। आरोपित बेलारी पंचायत के कुसहा वार्ड संख्या छह का निवासी है। पुलिस ने कोचिंग को सील कर दिया गया है। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।

    फोटोकॉपी कराने के लिए रुकी थी छात्रा

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता मौसा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी वह सुबह की पाली 6:00 बजे से 8:00 तक के लिए कोचिंग करने गई। छुट्टी के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन छात्रा कोचिंग में लगे फोटो स्टेट मशीन से आधार कार्ड की छायाप्रति कराने के लिए रूक गई।

    इसी दौरान कोचिंग संचालक उसे वर्ग कक्ष में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करने लगा। छात्रा के चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। काफी देर बाद भी जब छात्रा वापस नहीं लौटी तो उसके मौसा उसकी तलाश करते हुए कोचिंग पहुंच गए।

    खबरें और भी

    वर्ग कक्ष में पहुंचते ही उन्होंने कोचिंग संचालक को छात्रा के साथ दुष्कर्म करते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान छात्रा बेहोश थी और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। स्वजन को देख दुष्कर्म आरोपित कोचिंग संचालक मौके से फरार हो गया।

    आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    स्वजन ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष वरुण कुमार को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने छात्रा को उपचार एवं चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। शुक्रवार की शाम को ही महिला थाना में कोचिंग संचालक शंकर मंडल के विरुद्ध नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया।

    बेलारी थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना और बेलारी थाना की पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पटना में अपराधी बेखौफ! जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, स्कूटी भी साथ ले गए हमलावर

    यह भी पढ़ें- पटना के बहादुरपुर थाने से हथकड़ी समेत फरार हुआ चोरी का आरोपी, रातभर ढूंढती रही पुलिस