Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना के बहादुरपुर थाने से हथकड़ी समेत फरार हुआ चोरी का आरोपी, रातभर ढूंढती रही पुलिस

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:31 AM (IST)

    पटना के बहादुरपुर थाने से चोरी का आरोपी मोहम्मद तौसिफ हथकड़ी समेत फरार हो गया। शौच का बहाना बनाकर भागा आरोपी, पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चोरी का आरोपी मोहम्मद तौसिफ थाने से फरार।

    2. शौच के बहाने हथकड़ी समेत भागा बंदी।

    3. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी।

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। बहादुरपुर थाना से शौच का बहाना कर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद तौसिफ के हथकड़ी समेत फरार हो गया। भागने के दौरान पकड़ने दौड़ी पुलिस को सफलता नहीं मिली। भागे आरोपित की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    बहादुरपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के आरोपित सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कासिम कालोनी निवासी अजीज खान के पुत्र मोहम्मद तौसिफ को गिरफ्तार किया था। रात में ओडी ड्यूटी में एएसआइ शिवमंगल राम व हाजत पहरा में विक्रमा प्रसाद यादव थे। बंदी ने तैनात पुलिसकर्मियों को बताया कि शौच करने जाना है।

    पहरा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी उसे हथकड़ी समेत शौच के लिए ले गया। शौच के दौरान ही तौसिफ ने हाथ से हथकड़ी में लगा रस्सा खोल लिया। उसके बाद हाथ में लगा हथकड़ी पहने दीवार फांदकर भाग गया।

    पुलिसकर्मी के शोर मचाने पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी फरार आरोपित को पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा किए लेकिन वह पकड़ से दूर रहा।

    बहादुरपुर थाना पुलिस ने बताया थाना से फरार होने वाला अभियुक्त कांड संख्या 218/26 का आरोपित था। फरार आरोपित के खिलाफ ओडी पदाधिकारी एएसआइ शिवमंगल पासवान ने प्राथमिकी कर सुल्तानगंज समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- पटना में अपराधी बेखौफ! जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, स्कूटी भी साथ ले गए हमलावर