Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में अपराधी बेखौफ! जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, स्कूटी भी साथ ले गए हमलावर

    Updated: Sun, 31 May 2026 05:26 AM (IST)

    पटना के बेउर थाना क्षेत्र में बाईपास के पास एक जमीन कारोबारी आनंद कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का कारण जमीन विवाद बत ...और पढ़ें

    जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या। सांकेतिक फोटो

    जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. जमीन कारोबारी आनंद कुमार की गोली मारकर हत्या।

    2. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

    3. हमलावर मृतक की स्कूटी भी साथ ले गए।

    संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। बेउर थाना क्षेत्र में बाईपास के समीप शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बदमाशों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नाथूपुर निवासी सतीश राय के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई। वे अपने ससुराल हरिणीचक में रह रहे थे। अचानक हुई घटना से अफरातफरी मच गई।

    बाईपास किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना मिलने के बाद बेउर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्वजन शव को लेकर घर चले गए।

    पुलिस छानबीन करते हुए हरिणीचक स्थित ससुराल पहुंची और छानबीन की। छानबीन में पता चला कि जमीन कारोबारी आनंद कुमार के सिर में सटाकर पिछले हिस्से में गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और डीएसपी-1 फुलवारी सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे।

    जमीन विवाद बना हत्या का कारण?

    जमीन कारोबारी के चचेरे भाई ने हत्या का कारण जमीन विवाद बताया है। उनका आरोप है कि पड़ोसी भुताली राय और राजू राय के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में हत्या की गई है। स्वजन ने कुछ लोगों को नामजद भी किया है।

    खबरें और भी

    डीएसपी-1 सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि आनंद कुमार पहले एक कोरियर कंपनी में काम करता था और नालंदा में कोरियर कंपनी से जुड़ी लूटपाट के मामले में जेल भी जा चुका था।

    वह करीब छह-सात माह पहले जेल से छूटकर आया था और फिलहाल जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा था। शनिवार की सुबह वे अपने घर से स्कूटी से निकले थे। वे बाईपास के पास गिरे हुए मिले। सिर के पीछे गोली लगने के निशान हैं।

    हालांकि मौके से स्कूटी बराबद नहीं हुई है, ऐसा लगता है कि गोली मारने वाले उनकी स्कूटी अपने साथ लेकर चले गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।

    यह भी पढ़ें- विश्वास में भेज दी प्राइवेट फोटोज, ब्रेकअप के बाद हुईं पब्लिक; पटना में लगातार बढ़ रहे ब्लैकमेलिंग के मामले 

    यह भी पढ़ें- खगड़िया: आरोपी की मौत के बाद मोरकाही थाने में बवाल, महिला थानाध्यक्ष ने भीड़ पर तानी पिस्तौल