खगड़िया: आरोपी की मौत के बाद मोरकाही थाने में बवाल, महिला थानाध्यक्ष ने भीड़ पर तानी पिस्तौल
खगड़िया के मोरकाही थाने में एक आरोपी की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ...और पढ़ें
-1780180435774-1780180447334_m.webp)
थाना पहुंची बवाली भीड़। फोटो जागरण
HighLights
आरोपी सौरव की मौत के बाद मोरकाही थाने में बवाल।
महिला थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी ने आत्मरक्षा में पिस्तौल लहराई।
सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने में घुसकर किया उग्र प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, खगड़िया। सबलपुर के सौरव (मालती धार से मिला शव) की मौत के बाद मोरकाही थाना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात्रि जमकर बवाल काटा। ग्रामीण इस कदर आक्रोशित थे कि मोरकाही थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी को आत्मरक्षार्थ पिस्टल लहराना पड़ा।
मालूम हो कि चार अप्रैल 2026 को सौरभ समेत 32 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक द्वारा पुलिस पर हमला का केस दर्ज कराया गया था। केस दर्ज हुए डेढ़ महीना से अधिक हो गया। सूत्रों की माने तो इस दौरान कानून का पालन करते हुए न्यायालय से जमानत को लेकर प्रयास किया जाता, तो आज सौरव की ना तो मौत होती और ना ही बवाल होता।
हालांकि सौरव के स्वजनों का कहना है कि वह उस घटना में निर्दोष था और वरीय अधिकारियों से न्याय पाने को लेकर प्रयास किया जा रहा था। मोरकाही थाना केस नंबर 61/26 में आरोप है कि एक मामले में पुलिस जब गई, तो दोनों पक्ष एक- दूसरे पर ईंट पत्थर चला रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस को टारगेट करके ईंट- पत्थर चलाए जाने लगे।
इधर, मोरकाही थानाध्यक्ष का कहना था कि पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में रात में ही केस दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि सौरव के डूबने से मौत मामले में यूडी केस अंकित किया गया है।
थाने में घुस गए थे सैकड़ों लोग, हवालात में अन्य कैदी बंद थे
इधर, एसडीपीओ टू अलौली पीएन साहू ने बताया कि देर रात थाना में घुसकर बवाल करना कानून के तहत गंभीर अपराध है। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है सत्यापन किया जा रहा है। इस मामले में भी केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष अंतिमा कुमार द्वारा लोगों पर पिस्टल लहराने के मामले में जब बात की गई, तो थानाध्यक्ष का कहना हुआ कि पुलिस पर हमला का एक और बंदी हाजत में बंद था। तीन- चार सौ की संख्या में देर रात लोग थाना में घुसकर बवाल करने लगे।
ऐसे में आत्मरक्षार्थ उन्हें पिस्टल लहराना पड़ा। वहीं, देर रात ही एसपी के निर्देश पर कई थानाें की पुलिस को मोरकाही रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक अब हालात सामान्य है, निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- खगड़िया में पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूदा अभियुक्त, मौत के बाद थाने पर उग्र प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- बांका में ऑटो-ई-रिक्शा की मनमानी: यात्रियों को 15 किमी के लिए चुकाने पड़ रहे 40 रुपये