Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में जमीन के नीचे से निकली 1226 बोतल कफ सीरप और शराब, मुख्य तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:50 PM (IST)

    मधेपुरा में उत्पाद विभाग ने जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई 1170 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में मुख्य तस्कर विजय ...और पढ़ें

    शराब तस्कर पर कार्रवाई। फोटो जागरण

    शराब तस्कर पर कार्रवाई। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 1170 बोतल कोडिनयुक्त सिरप और 56 बोतल शराब बरामद।

    2. मुख्य तस्कर विजय पासवान गिरफ्तार, पूछताछ जारी।

    3. उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के नेटवर्क पर की बड़ी कार्रवाई।

    जागरण टीम, मधेपुरा। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने शराब व कफ सिरप तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की खारा वार्ड संख्या नौ में छापेमारी कर आम के बगीचे के जमीन में नीचे गड्ढे में छिपाकर रखी गई 1170 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

    कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने इस गिरोह के मुख्य तस्कर विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

    उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बरामद सभी प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप एवं विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपित से गहन पूछताछ जारी है।

    तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि उत्पाद विभाग ने अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है।

    पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में शुरू किया गया है अभियान

    उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह केवल एक कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में शुरू किया गया अभियान है। अवैध नशे के तस्कर में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    खबरें और भी

    इस कार्रवाई से जिले में लंबे समय से सक्रिय अवैध नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

    एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई

    एक सप्ताह पूर्व ही उत्पाद टीम ने सिंहेश्वर में 1750 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की थी।कार्रवाई के दौरान तस्कर राजेश कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से 1750 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की थी।

    जब्त कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत पांच लाख बताई गई थी। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार मंदिर परिसर में लंबे समय से तस्करों द्वारा अवैध रूप से कफ सिरप की बिक्री किए जाने की शिकायत मिल रही थी।

    शिकायत के सत्यापन के लिए विभाग की टीम सुबह से ही इलाके में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर राजेश कुमार गोस्वामी को पकड़ा गया।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में दूल्हा बनाने की साजिश, मंदबुद्धि युवक का अपहरण कर जबरन पढ़वा दिया निकाह