यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amit Shah Rally Bihar: INDIA गठबंधन पर बोले अश्विनी चौबे, कहा- मुंबई से फूफा की तरह मुंह फुलाकर लौटे नीतीश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार में अपनी रैली कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता झंझारपुर पहुंच गए हैं। सभी नेताओं ने अपने भाषण के जरिए ...और पढ़ें

HighLights
- केंद्रीय मंत्री बोले- ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह है आईएनडीआईए गठबंधन
- केंद्रीय मंत्री बोले- ऋषि सुन्नक जैसे नेता ने भी जयश्रीराम कहा
जागरण डिजिटल डेस्क, मधुबनी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर पहुंच गए हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और ललित मिश्रा की धरती है मिथिलांचल। इन लोगों की धरती को घमंडिया गठबंधन लूट नहीं सकते हैं।
चौबे ने आगे कहा कि ये ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे है। नीतीश कुमार मुंबई गए थे सपने लेकर, लेकिन फूफा की तरह मुंह फुलाकर वापस लौट आए। ये लूटने वाले हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सनातन को खत्म करने वाले के आगे नरेंद्र मोदी है। जिनकी ताकत G20 मे दिखी। ऋषि सुन्नक जैसे नेता ने भी जय श्री राम कहा।
सभी नेताओं ने गठबंधन को घेरा
अमित शाह की सभा के लिए मधुबनी के झंझारपुर में भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। सभी ने नीतीश कुमार और आईएनडीआईए गठबंधन को घेरा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नन्द किशोर यादव, आरसीपी सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा सहित सभी नेताओं ने अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
गिरिराज सिंह ने सभा में लोगों से जय श्री राम के नारे लगवाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी शपथ दिलवाई कि सनातन धर्म को बचाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'सावन में मटन खाते हैं लालू यादव', RJD-Congress की डिनर पार्टी पर बीजेपी का तंज, कहा- बदनाम कर रहे हैं सनातन
वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि राज्य में सभी तरह के अपराध बढ़े है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करके की सोचने वाले की छाती पर मूंग डालेगी जनता।