मधुबनी में डायल 112 की टीम पर लोहे की रॉड से हमला, सिपाही का सिर फटा; सरकारी राइफल भी टूटी
मधुबनी के बगवासा गांव में डायल 112 की टीम पर मो. अब्दुल ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही मो. सद्दाम का सिर फट गया और उनकी सरकारी राइ ...और पढ़ें

सिपाही का सिर फटा
HighLights
डायल 112 टीम पर लोहे की रॉड से हमला।
सिपाही मो. सद्दाम का सिर फटा, राइफल टूटी।
आरोपी मो. अब्दुल को पुलिस ने हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बगवासा गांव में दो लोगों के झगड़े की शिकायत में पहुंची डायल 112 की टीम पर लोहे के राड से मो. अब्दुल ने हमला कर दिया, जिसमें सिपाही मो सद्दाम का सिर फट गया और राइफल से बचाव करने के दौरान रॉड लगने के उसकी राइफल टूट गई। हमले में सिपाही मो लाल चोटिल हो गया।
शिकायत पर 112 की पुलिस गांव पहुंची
एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे बग़वास के सब्जी विक्रेता मुकेश कुमार ने 112 पर सूचना दी थी कि उसका पड़ोसी मो अब्दुल उस पर चाकू से हमला कर रहा है।
वह सुबह सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। किसी बात को लेकर मो.अब्दुल और मुकेश में झगड़ा हो गया। मुकेश की शिकायत पर 112 की पुलिस गांव पहुंची थी।
आरोपी को हिरासत में लिया
मो.अब्दुल को समझाया जा रहा था इसी बीच उसने सिपाही मो. लाल और मो. सद्दाम पर हमला कर दिया। मो.सद्दाम ने खुद को बचाने के लिए अपनी राइफल आगे कर दी जिसमें राइफल टूट गई।
उसी से मो.सद्दाम के सिर पर भी लग रहा जिससे उसका सिर फट गया। हमले में मो लाल भी चोटिल हो गया। पुलिस ने मो अब्दुल को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- मधुबनी रोड प्रोजेक्ट: जमीन के बदले जमीन फॉर्मूले से दूर होगी NOC की बाधा, 15 दिनों में मिलेगी मंजूरी