JDU सांसद रामप्रीत मंडल ने वायरल वीडियो पर दी सफाई, नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कही ये बात
झंझारपुर के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने वायरल वीडियो पर नीतीश कुमार को सफाई दी है और उनसे मिलने का समय मांगा है। ...और पढ़ें
-1783938533164_m.webp)
नीतीश कुमार और जदयू सांसद रामप्रीत। फाइल फोटो
HighLights
जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने वायरल वीडियो पर दी सफाई।
नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा।
वीडियो को भ्रामक और तथ्यहीन बताया, निष्ठा दोहराई।
संवाद सहयोगी, फुलपरास। झंझारपुर के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में अपनी सफाई दी है।साथ ही मिलने का समय मांगा है।
नितीश कुमार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर एक भ्रामक, तथ्यहीन एवं तोड़ मरोड़कर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि उक्त वीडियो का उद्देश्य उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को धूमिल करना तथा आमजन के भीतर भ्रम की स्थिति पैदा करना प्रतीत होता है।
रामप्रीत मंंडल ने पत्र में कहा है कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में वह जदयू की विचारधारा, संगठन की गरिमा के प्रति पूर्ण संकल्प एवं निष्ठा से कार्य करता आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
क्या है विवाद
मालूम हो कि पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें सांसद अपने लोगों के बीच यह कहते हैं कि दो माह से नीतीश कुमार से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
इसमें वह आगे कहते हैं कि बिहार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा सब तकलीफ में है एवं भटके हुए हैं। सांसद ने अपनी सफाई में कहा है कि कुछ दिनों से अस्वस्थ थे एवं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। ऐसे समय में उनके विरुद्ध निराधार एवं भ्रामक सामग्री का वितरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।