Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार हुईं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी, DM ऑफ‍िस में हंगामा

    By Shubham KumarEdited By: vyas Chandra
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 02:06 PM (IST)

    बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बांकीपुर उपचुनाव प्रत्याशी वीणा मानवी नामांकन के बाद गिरफ्तार।

    2. धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट पर हुई कार्रवाई।

    3. वीणा मानवी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया, समर्थकों का विरोध।

    जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को समाहरणालय परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 

    तेज प्रताप यादवा की पार्टी जनशक्‍त‍ि जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    कार्रवाई पटना समाहरणालय परिसर में की गई, जहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के एक मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।

    पुलिस से बचने का करती रहीं प्रयास 

    इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के पहुंचते ही वीणा मानवी वहां से निकलने का प्रयास करती नजर आईं, लेकिन पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

    गिरफ्तारी के दौरान वीणा मानवी लगातार विरोध करती रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है।

    रोते-बिलखते कहा-यह भाजपा करवा रही 

    उनका कहना था कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और हार के डर से भाजपा यह सब करवा रही है। गिरफ्तारी के समय वह रोती रहीं और खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।

    पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

    अंतिम दिन भाजपा प्रत्‍याशी नीरज कुमार सिन्‍हा एवं जन सुराज पार्टी के उम्‍मीदवार प्रशांत क‍िशोर भी नामांकन करने पहुंचे हैं। 

    यह भी पढ़ें- बिहार आकर चलाएंगे सुदर्शन चक्र: वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, बोले-पता है क‍िसने की साजिश

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: पहले उम्मीदवार बदला, अब बायोडाटा विवाद; नामांकन से पहले BJP पर विपक्ष का हमला

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन का आज अंतिम दिन, BJP के नीरज सिन्हा और JSP प्रत्याशी प्रशांत किशोर भरेंगे पर्चा