Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    110 करोड़ रुपये से बदलेगी झंझारपुर की सूरत, अर्बन चैलेंज परियोजना में शामिल हुआ शहर

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 02:30 AM (IST)

    झंझारपुर नगर परिषद को 'अर्बन चैलेंज' परियोजना में शामिल किया गया है, जिससे 110 करोड़ रुपये से शहर का सर्वांगीण विकास होगा। जलजमाव की समस्या के स्थायी ...और पढ़ें

    नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा। फोटो जागरण

    नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. झंझारपुर 'अर्बन चैलेंज' परियोजना में शामिल, 110 करोड़ का विकास।

    2. जलजमाव हेतु 165 करोड़ का आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम बनेगा।

    3. शहर में सड़कें, नाले, प्रकाश व्यवस्था और सुंदरीकरण होगा।

    संवाद सहयोगी, झंझारपुर। वर्षों से जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे झंझारपुर के लिए बड़ी राहत की खबर है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की है कि झंझारपुर नगर परिषद को बहुप्रतीक्षित ‘अर्बन चैलेंज’ परियोजना में शामिल कर लिया गया है।

    इसके तहत शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 110 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है। मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लागू होने के बाद झंझारपुर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी।

    शहर में आधुनिक सड़कें, सुदृढ़ नाला प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार और सुंदरीकरण के व्यापक कार्य किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य झंझारपुर को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना है। नीतीश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाला जलजमाव सबसे बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए सरकार ने स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया है।

    165 करोड़ रुपये का अलग प्रस्ताव

    शहर में आधुनिक स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के लिए 165 करोड़ रुपये का अलग प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम बनने के बाद बरसात में सड़कों और मोहल्लों में पानी जमा होने की समस्या अतीत की बात हो जाएगी।

    मंत्री ने भरोसा दिलाया कि विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारकर झंझारपुर को मिथिलांचल के आदर्श नगरों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- World Milk Day: बेतिया में दूध कारोबार ने बदली महिलाओं की तकदीर, हर 10 दिन में कमाई; जल्द खुलेगा मेगा प्लांट

    यह भी पढ़ें- कोसी–सीमांचल में न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर बढ़ी हलचल, फेरे बढ़ाने पर जोर

    खबरें और भी